Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सेवादल शिविर में बताई जाती है कांग्रेस पार्टी की विचारधारा व इतिहास : इंद्रदत्त लखनपाल
    हिमाचल प्रदेश

    सेवादल शिविर में बताई जाती है कांग्रेस पार्टी की विचारधारा व इतिहास : इंद्रदत्त लखनपाल

    By Himachal VartaSeptember 23, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। ददाहू में आयोजित तीन दिवसीय सेवादल प्रशिक्षण शिविर का समापन बड़सर के विधायक एवं पूर्व सीपीएस इंद्रदत्त लखनपाल द्वारा किया गया।

    इस मौके पर विशेष रूप से स्थानीय विधायक विनय कुमार, प्रभारी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल रामविलास रावत, सेवादल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा, शिविर कमांडेंट एमएल कौंडल, महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष रीना पुंडीर, पंजाब महिला कांग्रेस सेवादल प्रभारी ज्योति खन्ना इत्यादि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    कांग्रेस सेवा दल रेणुका जी इकाई द्वारा ग्यारह मुखी हनुमान मंदिर ददाहू में आयोजित 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिवर संपन्न हुआ।

    समापन्न समारोह मे विधायक एवं पूर्व सीपीएस इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि, ऐसे शिविर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा व इतिहास जानने का सुनहरा मौका मिलता है।

    उन्होंने कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन मे अनुशासन को अपनाएं तथा सेवादल संगठन के विचारों को अपनाएं। उन्होंने स्थानीय विधायक विनय कुमार द्वारा सेवादल प्रशिक्षण शिविर आयोजित करवाए जाने के प्रयास की सराहना की।

    उन्होंने कहा कि सेवादल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और यह कार्यकर्ताओं मे समाज मे प्रति सेवा पैदा करता है तथा उन्हे वैचारिक तौर पर मजबूत करता है।

    विधायक विनय कुमार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को अनुशासन में रहकर शिविर को सफल बनाने के लिए सराहना की तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि शिविर में सीखी गई विचारधारा को गांव गाँव तक पहुंचाए ओर 2022 के चुनावों के लिए जनता को जागरूक करें।

    इस दौरान मण्डल अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान, मित्र सिंह तोमर, जयगोपाल शर्मा,ओपी ठाकुर, श्यामा ठाकुर, रामलाल शर्मा, विनोद कंठ, हरिंदर शर्मा, प्रदीप सूर्या, ओमप्रकाश, सुरेश शर्मा, अजय भारद्वाज, श्यामा ठाकुर, मोहन शर्मा व यशवंत ठाकुर, केएन शर्मा सहित 250 प्रशिक्षक मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.