नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा जिला सिरमौर में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के उपलक्ष पर विभाग व प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों पर विद्यालय के 52 स्वयंसेवकों ने विद्यालय प्रांगण व अपने-अपने के गांव में सफाई अभियान चलाया गया।
इस मोके पर प्राकृतिक जल स्त्रोतों, सामुदायिक भवनो, धार्मिक स्थलों की सफाई के साथ-साथ जुलाई अगस्त माह में रोपित किए गए। पौधों की निराई गुड़ाई भी की।
विद्यालय की प्रधानाचार्य रीना पलियाल व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी संजय शर्मा व नीलम तोमर ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना के उपलक्ष पर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों पर कार्यक्रम में स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सदस्य गुलाब सिंह, जगबीर ठाकुर,राम पाल, मेहबूब सादत, बबीता, प्रदीप, संजीव, मनीषा, प्रोमिला,रीना दीउडू राम, रंजू, केवल शर्मा, पूजा, रेणु इत्यादि उपस्थित थे।
