
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के भुंगरनी में एक जहरीले कोबरा सांप ने उक्त महिला को काटा। जिसके कारण उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है। बता दे की सर्प दंश के कारण महिला को आनन-फानन में नजदीकी सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार के लिए लाया गया।
डॉक्टर पीयूष तिवारी ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला को नाहन रेफर किया गया है। उनका कहना है कि यहाँ पर महिला को वेमन इंजेक्शन दिया गया। जिसके बाद महिला को नाहन अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
डॉक्टर पीयूष तिवारी ने बताया कि एक महिला को सिविल अस्पताल लाया गया। जिसे जहरीले सांप ने काटा है। उन्होंने बताया कि सांप को देखने पर पता चला कि यह एक कोबरा सांप है जोकि एक बहुत जहरीला है
वहीं दूसरी ओर डीएफओ कुणाल अंग्रीश ने बताया कि कोबरा सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है। उन्होंने कहा किसी भी सांप को बिल्कुल भी नहीं मारे बल्कि वन विभाग के लोगों को संपर्क करें।
