Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मांगों को लेकर सड़कों पर उतरी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
    हिमाचल प्रदेश

    मांगों को लेकर सड़कों पर उतरी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

    By Himachal VartaSeptember 25, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जुड़ी मांगों को लेकर नाहन में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन के बैनर तले  रोष रैली निकाली। मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को जिला उपायुक्त के जरिए एक ज्ञापन भेजा है।

    मीडिया से बात करते हुए प्रोजेक्ट कमेटी नाहन की महासचिव शीला ठाकुर ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पिछले लंबे समय से अनदेखी हो रही है और कार्यकर्ताओं की मांगों की तरफ कोई ध्यान सरकार द्वारा नहीं दिया जा रहा है।

    उन्होंने कहां की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जो भी काम सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं उसे बखूबी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 के दौरान नही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है।

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग है कि प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए सिर्फ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ही नियुक्त किया जाए क्योंकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को छोटे बच्चों को पढ़ाने का लंबा अनुभव है।

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि हरियाणा सरकार की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को मासिक मानदेय दिया जाए।

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग का सीपीआईएम ने भी समर्थन किया है जिला महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपनी जायज मांगों को लेकर सड़कों पर उतरी है ऐसे में सरकार को इनकी मांगों पर गौर करना चाहिए।

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि सीपीआईएम द्वारा भी मांग की जा रही है की प्री प्राइमरी में प्राथमिकता के आधार पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति किया जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.