Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»मनोरंजन»टीवी रियलिटी शो में आंज भोज के छोटे से गावं की नन्हीं बेटी ने दिखाय डांस का दम, आई देश में प्रथम
    मनोरंजन

    टीवी रियलिटी शो में आंज भोज के छोटे से गावं की नन्हीं बेटी ने दिखाय डांस का दम, आई देश में प्रथम

    By Himachal VartaSeptember 25, 2021
    Facebook WhatsApp

     

     

     

     

     

     

     

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की बेटी ने देश के 18 राज्यों के प्रतिभागियों को पछाड़ कर ग्रैंड फिनाले जीत से क्षेत्र के लोगों का सर गर्व से ऊँचा कर दिया है, आंजभोज क्षेत्र के कलाथा गांव की नन्हीं बिटिया श्रेयसी तोमर ने रियलिटी शो ‘किसमें कितना है दम’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। पंजाब के संगरूर में आयोजित हुए ग्रैंड फिनाले में कारमल कान्वेंट स्कूल नाहन की छात्रा श्रेयसी ने जीत दर्ज की है। ग्रैंड फिनाले में आठ साल की श्रेयसी ने ऐसा गजब का डांस कर के दिखाया कि निर्णायक मंडल उसके हुनर का कायल हो गया और सभी ने एकमत से सिरमौर की बेटी को विजेता घोषित कर दिया।

     

    ग्रैंड फिनाले से पहले श्रेयसी ने छह जगहों पर जीत दर्ज करते हुए ग्रैंड फिनाले में जगह बनाई। श्रेयसी ने सबसे पहले जी पंजाबी और डीडी पंजाबी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता किसमें कितना है दम के डांस वर्ग में नाहन में ऑडिशन दिया। जिसके बाद चंडीगढ़, नाहन, नारायणगढ़, देहरादून में हुए सेमीफाइनल और फाइनल में जीत दर्ज की।

    इस प्रतियोगिता में देशभर के 18 राज्यों के युवा डांसरों ने भाग लिया। पंजाब के संगरूर में आयोजित हुए ग्रैंड फिनाले में श्रेयसी के डांस के ऐसा धमाल मचाया कि निर्णायक मंडल ने उसे इस सीजन का विजेता घोषित किया। ग्रैंड फिनाले जितने पर श्रेयसी को 5100 रुपये नगद और विजेता ट्राफी दी गई। श्रेयसी के डांस से प्रभावित हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने भी अपनी ओर से श्रेयसी को धनराशि प्रदान की।

    श्रेयसी की माता पिता ने बताया कि श्रेयसी को बचपन से ही डांस का शौंक है। वह नाहन में डांस स्टूडियो से डांस भी सीख रही है। श्रेयसी के पिता सीताराम तोमर पीडब्ल्यूडी में एसडीओ और माता सीमा ठाकुर एक स्कूल टीचर है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.