Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊर्जा मंत्री ने पुरुवाला में 47 लाभार्थियों को अन्न व 16 को गैस कनेक्शन किए वितरित
    हिमाचल प्रदेश

    ऊर्जा मंत्री ने पुरुवाला में 47 लाभार्थियों को अन्न व 16 को गैस कनेक्शन किए वितरित

    By Himachal VartaSeptember 26, 2021
    Facebook WhatsApp
    ऊर्जा मंत्री ने पुरुवाला में 47 लाभार्थियों को अन्न व 16 को गैस कनेक्शन किए वितरितनाहन (हिमाचलवार्ता)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी पौंटा साहिब के पुरूवाला अंबेडकर भवन में केंद्रीय उपभोक्ता कार्य ,खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन योजना के तीसरे व चौथे चरण के शुभारंभ व लाभार्थियों से सीधा संवाद कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों के साथ उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने अनेकों ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है। जिससे हर वर्ग का उत्थान हो रहा है। प्रदेश सरकार प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य,अन्न व छत उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है।

    प्रदेश में पीडीएस के माध्यम से 70 से 80% की सब्सिडी पर सस्ता राशन वितरित किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष पर इस अन्न योजना का शुभारंभ किया गया है।

    सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से कोविड महामारी के दौरान गरीबों, प्रवासी व मजदूरों और बेरोजगारों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।

    इस कार्यक्रम के उपरांत ऊर्जा मंत्री ने पांवटा साहिब में हिमाचल पथ परिवहन निगम के सब-डिपो का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि पांवटा साहिब बस स्टैंड का निर्माण एक करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से किया गया है।

    जिसका शिलान्या.स मुख्यमंत्री द्वारा किया गया उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब  बस स्टैंड से ना केवल जिला के विभिन्न क्षेत्रों को बल्कि दूसरे राज्यों के लिए भी लोगों को बसों की सुविधा उपलब्ध होती है।

    उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग से इस विधानसभा क्षेत्र में बहुत से नए कार्यों को आरंभ किया गया है। 30 करोड़ रुपये की लागत से बाता पुल से यमुना पुल तक का कार्य तथा 1352 करोड़ की लागत से बद्रीपुर-शिलाई सड़क का कार्य किया जा रहा है। जगाधरी से बातापुल तक फ़ोर लेन सड़क की स्वीकृति मिल चुकी है जिसका कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिया जाएगा।

    इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान सुषमा देवी, सुभाष चौधरी सचिव ओबीसी मोर्चा हिमाचल प्रदेश, उपमंडलाधिकारी विवेक महाजन आर.एम संजीव बिष्ट, अधिशासी अभियंता बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण एम. एल. चौहान उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.