नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार में हिमाचल प्रदेश नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ नौहराधार खण्ड के चुनाव आयोजित हुए जिसमें जितेन्द्र चौहान को दुसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया जब कि राजीव ठाकुर को महासचिव चुना गया।जल शक्ति विभाग के कर्मी ओम प्रकाश शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा जगमोहन को उपाध्यक्ष चुना गया। जिला एनपीएस व प्रवक्ता संघ अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर की अध्यक्षता में सर्व सहमती आयोजित इस चूनाव में कार्यकारिणी के गठनका अधिकार अध्यक्ष व महासचिव को दिया गया।
गौरतलब है कि संपूर्ण राज्य में संघ के पुनर्गठन हेतु चुनाव आयोजित किए जा रहे है इसी कड़ी में दो अक्टूबर को अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में जिला स्तर के चुनाव होंगे।
इस अवसर पर रामलाल ठाकुर, ब्रह्मा नंद शर्मा, मधु पुंडीर, विनता ठाकुर, तपेन्द्र चौहान, सुरेश चौहान, लाल सिंह ठाकुर, दिनेश सूर्या,अतन कुमार, सोम दत चौहान, हिमांशु चौहान, जितेन्द्र कुमार आदि दर्जनो सभी विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया।
