Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पांवटा गोज्जर डाक पत्थर सड़क पर 65 लाख की राशि से निर्मित दो पुल शीध्र किए जाएगे लोगाें को समर्पित-सुखराम चौधरी
    हिमाचल प्रदेश

    पांवटा गोज्जर डाक पत्थर सड़क पर 65 लाख की राशि से निर्मित दो पुल शीध्र किए जाएगे लोगाें को समर्पित-सुखराम चौधरी

    By Himachal VartaSeptember 27, 2021
    Facebook WhatsApp

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोरखूवाला में 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त भवन का किया उदघाटन
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा-बांगरण-भगानी-गोज्जर-डाक पत्थर सड़क के मेहरुवाला खडड पर 37 लाख तथा खोडू वाला खडड पर 28 लाख रुपये की लागत से दो पुलों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिसका शीघ्र ही लोकार्पण कर दिया जाएगा।
    यह जानकारी उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोरखूवाला में 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त भवन के लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए दी।
    उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब के प्रशासनिक भवन के निर्माण पर 4 करोड़ 39 लाख रुपये की राशि व्यय कर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिसका शीघ्र ही लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांवटा के रामपुर घाट में फायर स्टेशन के भवन निर्माण पर 3 करोड़ से अधिक की राशि व्यय की जा रही है जिसका निर्माण कार्य अन्तिम चरण पर है।
    उन्होंने बताया कि बागरण पुल की मुरम्मत के लिए 1 करोड़ 10 लाख की राशि स्वीकृत की गई है जिसकी निविदा प्रक्रिया का कार्य पूर्ण होने के बाद इसका मुरम्मत कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि पांवटा-बांगरण-भगानी-गोज्जर-डाक पत्थर सड़क को चौडा तथा पक्का करने के लिए 37 करोड की डीपीआर तैयार कर सरकार को धन स्वीकृती के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि गोरखूवाला धूधला सड़क के निर्माण हेतु 2 करोड़ 74 लाख रुपये की डीपीआर स्वीकृती के लिए नाबार्ड को प्रेषित की गई है।
    उन्होेंने बताया कि शमशेरपुर से नवादा सड़क के निर्माण पर 4 करोड़ 63 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी जिसका निर्माण कार्य शीघ्र आरम्भ कर दिया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि गोरखूवाला में 88 लाख की लागत से टयूबवेल स्थापित किया जाएगा जिससे लगभग 1500 आबादी को पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र में 4 टयूबवेल स्थापित किए जाएगें जिस पर 1 करोड़ 80 लाख रुपये व्यय होंगें तथा इससे 86 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.