नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश राजकीय प्रशिक्षित कला स्नातक संघ ने सिरमौर जिला के शिक्षक वीरभद्र नेगी को टीजीटी कला संगठन प्रशासनिक इकाई सचिव के रूप में नियुक्ति दी है । अब तक सिरमौर जिला को संघ के मुख्य प्रशासनिक विंग में कोई स्थान नहीं मिला था और वीरभद्र नेगी द्वारा के गए योगदान के मद्देनजर उनको संघ प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल व महासचिव विजय हीर ने यह जिम्मा देने की अधिसूचना जारी की है । इसके अलावा राजगढ़ के सोहन सिंगटा को इसी इकाई का सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है । सोलन जिला से शिक्षक रणवीर तोमर को इसी इकाई का समन्वयक नियुक्त किया गया है जबकि सिरमौर के पूर्व प्रधान देश राज शर्मा को संविधान के अनुसार संघ की आंतरिक प्रशासन इकाई में प्रांतीय समन्वयक नियुक्ति दी गई है । संघ महासचिव विजय हीर ने बताया कि कांगड़ा, चंबा, शिमला, सोलन, हमीरपुर , बिलासपुर व किन्नौर के जिला व खंड चुनाव भी सदस्यता अभियान उपरांत 9 अक्तूबर 2021 से पूर्व नए सिरे से गठित किए जाएंगे । संघ ने कुल्लू और सिरमौर में गठित इकाई के समस्त चयनित प्रतिनिधियों को बधाई दी है और 9 अक्तूबर तक फ़ाईनल डेलीगेट सूची व स्टेट फंड शेयर जमा करने के आदेश दिए हैं । स्टेट शेयर न देने पर समबन्धित जिला के डेलीगेट्स चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगे ।
Breakng
- 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
- सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
- अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
- ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
- नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
Friday, October 9
