Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला के अल्पसंख्यक समुदाय को सरकार की सभी योजनाओं का मिले लाभ, सुनिश्चित करें विभाग- सोनाक्षी तोमर
    हिमाचल प्रदेश

    जिला के अल्पसंख्यक समुदाय को सरकार की सभी योजनाओं का मिले लाभ, सुनिश्चित करें विभाग- सोनाक्षी तोमर

    By Himachal VartaSeptember 28, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में सभी अल्पसंख्यक समुदायों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ मिले और सरकार की सभी योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाना विभाग सुनिश्चित करें यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर ने आज उपायुक्त कार्यालय में अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याणार्थ प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम के जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में 53025 अल्पसंख्यक वर्ग के लोग रहते हैं जिनमें 3215 मुस्लिम, 15561 सिक्ख, 577 ईसाई, 236 जैन, 2645 बौद्ध व 851 अन्य अल्पसंख्यक वर्ग के लोग हैं जिनके लिए केंद्र व हिमाचल सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अल्पसंख्यक समुदायों को दी जाने वाली सुविधाओं को समय पर प्रदान किया जाए ताकि इस वर्ग के  निर्धन परिवारों को इसका लाभ मिल सके।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि जिला सिरमौर में अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के अंतर्गत जिला में पिछले 3 वर्षो में  63 मामले सामने आए हैं जिसके अंतर्गत पीड़ितों को 1 करोड़ 93 लाख 750 रुपए राहत राशि के रूप में जारी किए गए है। उन्होंने पुलिस विभाग को जिला में अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार निवारण से संबंधित मामलों को सख्ती से निपटने के निर्देश दिए।
    इसके अतिरिक्त उन्होंने स्थानीय समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला स्तरीय कमेटी के अनुमोदन के बाद विशेष रूप से दिव्यांग 9 लोगों को राष्ट्रीय न्याय अधिनियम 1999 के अंतर्गत कानूनी संरक्षण देने के लिए प्रस्तावित संरक्षक को नियुक्ति देने की अनुमति दी। जिसमें पंावटा की रूपा देवी पुत्री मोहन सिंह, कैफे पुत्र दुलाराम, रोहित कुमार पुत्र संतराम, राजगढ़ के सूरज कुमार पुत्र गोविंद सिंह, सुरजीत पुत्र मदनलाल, पवन कुमार पुत्र रोशन लाल, नरेंद्र नाथ पुत्र सुरेंद्र नाथ व नाहन के हीरा सिंह पुत्र मंगतराम, अंशुल सैनी पुत्री संजय कुमार को संरक्षक को कानूनी तौर पर संरक्षण लेने की अनुमति दी।
    सोनाक्षी सिंह तोमर ने जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति की अध्यक्षता करते हुए आज दिव्यांग व्यक्तियों के लिए जिला के समस्त अस्पतालों में अलग पंक्ति का प्रावधान करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मेडिकल कॉलेज नाहन में दिव्यांगों को चिकित्सा प्रमाण पत्र बनाने में आ रही व्यवहारिक समस्याओं को शीघ्र दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
    इससे पहले जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा  ने अधिकारियों व गैर सरकारी सदस्यों का स्वागत किया और कल्याण विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की  जिला में प्रगति बारे विस्तृत जानकारी दी ।

    बैठक में सहायक आयुक्त प्रियंका चन्द्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा, गैर सरकारी  सदस्य मनीष जैन, प्रकाश जैन, राजेश राही, राजेश कुमार, बहादुर सिंह के अतिरिक्त इस कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न  विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.