Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»एनएसएस छात्रों ने स्वच्छता व कोविड 19 पर दिया जागरूकता सन्देश
    हिमाचल प्रदेश

    एनएसएस छात्रों ने स्वच्छता व कोविड 19 पर दिया जागरूकता सन्देश

    By Himachal VartaSeptember 28, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिक्षित युवा आत्मनिर्भर भारत थीम के साथ डॉ वाईएस परमार डिग्री कॉलेज नाहन में आयोजित हो रहे 7 दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवे दिन नाहन में आज एनएसएस छात्रों ने लोगों को कोविड-19 और प्लास्टिक मुक्त अभियान पर लोगो जागरूक किया।

    एनएसएस के करीब 90 छात्रों ने शहर में एक जागरूकता रैली निकाली और इस दौरान लोगों को नारों व स्लोगन के जरिए जागरुकता सन्देश दिया गया। जागरूकता रैली के बाद एनएसएस के छात्रों ने ऐतिहासिक विला राउंड में सफाई अभियान भी चलाया।

    मीडिया से बात करते हुए कॉलेज के एनएसएस प्रभारी बीआर ठाकुर ने बताया कि इस एनएसएस शिविर का थीम शिक्षित युवा आत्मनिर्भर भारत पर रखा गया है और इसके तहत अनेकों विषयों पर जहां एनएसएस छात्र लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

    वहीं कई विशेषज्ञ कॉलेज में आकर छात्रों को भी महत्वपूर्ण जानकारियां दे रहे हैं उन्होंने कहा कि आज रैली के जरिए छात्र लोगों को कोरोना संबंधी जागरूकता संदेश दे रहे हैं साथ ही उन्हें प्लास्टिक मुक्त अभियान के बारे में भी जागरूक कर रहे है।

    एनएसएस के छात्रों ने बताया कि शुरुआत के 2 दिनों में उन्होंने जहां खुद कॉलेज परिसर व आस पास के इलाकों में सफाई की वहीं लोगों को भी स्वच्छता के बारे में प्रेरित किया।

    उन्होंने बताया कि आज रैली के जरिए वह लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि कोरोना से बचने के लिए लोग सामाजिक दूरी का पालन करें साथ ही मास्क भी पहने ताकि कोविड संक्रमण से बचाव किया जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.