Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राम पंचायत बर्मा पापड़ी में पोषण माह अभियान का हुआ समापन, विनय गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
    हिमाचल प्रदेश

    राम पंचायत बर्मा पापड़ी में पोषण माह अभियान का हुआ समापन, विनय गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

    By Himachal VartaSeptember 30, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित की गई राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का आज ग्राम पंचायत बर्मा पापड़ी में समापन हुआ इस कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
    इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों को पोषण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी को संतुलित आहार व पोषण आहार का विशेष ध्यान देना चाहिए। संतुलित पोषण आहार लेने से कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषण तत्वों से भरपूर संतुलित आहार लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज के दौर में अधिकतर लोग संतुलित आहर की बजाय बाहर का जंक फूड खाना अधिक पंसद करते हैं। इसका सेवन करने से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ने के साथ ही कई प्रकार की बीमारियों को न्योता मिलता हैं।
    इसे पूर्व विनय गुप्ता ने विभाग की ओर से पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए विभाग द्वारा पिछले 1 माह के दौरान पोषण अभियान के अंतर्गत आयोजित किए गए कार्यक्रमों का ब्यौरा दिया।
    इस समापन समारोह में बीडीसी चेयरमैन अनीता शर्मा, जिला परिषद सदस्य पुष्पा देवी, बीडीसी सदस्य उर्मिला देवी, पंचायत प्रधान सैनवाला संदीपक तोमर, प्रधान बर्मा पापड़ी शेर सिंह, उपप्रधान वर्मा पापड़ी राजेंद्र सिंह, उपप्रधान सलानी कटोला जीवन, पंचायत पधान पालीओं जसवंत, उप प्रधान पालियो बलवीर, वार्ड सदस्य बर्मा पापड़ी अनीता सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.