Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजे पांवटा के शिक्षाविद अजय शर्मा 
    हिमाचल प्रदेश

    लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजे पांवटा के शिक्षाविद अजय शर्मा 

    By Himachal VartaSeptember 30, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ हिमाचल का सोलहवां वार्षिक साहित्यिक समारोह लिट पोएट फेस्ट – 2021 सुंदरनगर जिला मंडी में संपन्न हुआ। हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी तथा ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ हिमाचल के संयुक्त तत्वाधान में सुकेत साहित्य परिषद मंडी के सहयोग से खंड विकास अधिकारी कार्यालय सभागार, सुंदर नगर में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ हिमाचल के संस्थापक अध्यक्ष जयदेव विद्रोही ने की।

    मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायरा व लेखिका नलिनी विभा नाज़ली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। हिमाचल के चर्चित लेखक गंगाराम राजी एवं पूरन बौद्ध ( सेवानिवृत्त भारतीय राजस्व अधिकारी ) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    जबकि अतिथि विशेष के रूप में डॉ. सुशील कुमार फुल, डॉ. हेमराज कौशिक, डॉ. विजय कुमार पुरी, डॉ. प्रशांत, डॉक्टर जुगल डोगरा, प्रभात शर्मा, ए कीर्तिवर्धन मुजफ्फरनगर यूपी , सतीश कोडा एवं रमेश मस्ताना सम्मान समारोह कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते नजर आए।

    सम्मान समारोह में अजय शर्मा सिरमौर को शिक्षा साहित्य एवं सामाजिक सरोकारों की विशिष्ट उपलब्धि के क्षेत्र में योगदान हेतु ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ हिमाचल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2021 से नवाजा गया।

    इसी अवसर पर पूर्ण बौद्ध ( सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी भारत सरकार ) को भी साहित्य सेवा , प्रशासनिक सेवा एवं सामाजिक क्षेत्र में उपलब्ध सेवाओं के लिए और ऑथर्स गिल्ड ऑफ हिमाचल लाइव टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया।

    इसी कड़ी में सुंदर नगर निवासी रवि गौड़ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिक्षा विभाग को भी शिक्षा, साहित्य, लेखन एवं समाज सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ हिमाचल साहित्य एवं शिक्षा गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    सम्मान समारोह कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डॉ हेमराज कौशिक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार सम्मानित के कृतित्व को लेकर उनके रचना संसार की वैविध्य समीक्षाओं पर विहंगम दृष्टिपात करते हुए तथा डॉ. सुशील कुमार फुल प्रसिद्ध साहित्यकार की उपस्थिति में कहानी लेखन एवं काव्य रचना की तकनीक पर प्रश्न सत्र आयोजित हुआ।

    अंतिम सत्र में बहुभाषी कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रभात शर्मा सेवानिवृत्त हिमाचल प्रशासनिक अधिकारी द्वारा की गई। जिसमें प्रदेश भर से लगभग 60 कवियों ने भाग लिया।

    अंत में ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ हिमाचल पंजीकृत के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश अरोड़ा ने सफल कार्यक्रम आयोजन में योगदान प्रदान करने वाले सभी पक्षों एवं विशेषकर सुकेत साहित्य परिषद मंडी के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार प्रस्तुत किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.