Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शमशेर स्कूल नाहन में सुबह 6 बजे महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को दी जाएगी श्रद्धांजलि
    हिमाचल प्रदेश

    शमशेर स्कूल नाहन में सुबह 6 बजे महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को दी जाएगी श्रद्धांजलि

    By Himachal VartaSeptember 30, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 152वीं जयंती के अवसर पर शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में सुबह 6 बजे महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद एक प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जिसमें शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चे, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक भाग लेगें। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    उन्होंने बताया कि प्रभात फेरी शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) स्कूल से बड़ा चौक, गुन्नुघाट, मालरोड से होती हुई चौगान में आकर समाप्त होगी, जिसमें शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चे व अध्यापक भाग लेगें। उपस्थित लोगों को राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई जाएगी और स्वच्छता ही सेवा पर आधारित जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
        इस अवसर पर रेडक्रॅास सोसायटी के सौजन्य से डा0 वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कालेज नाहन में कुष्ठ रोगियों को कम्बल व फल प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आयूष विभाग की ओर से मरीजों को इम्यूनिटी ब्यूस्टर दिया जाएगा।
    बैठक में सहायक आयुक्त प्रियंका चन्द्रा, एसडीएम नाहन रजनेश कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.