Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग पांवटा ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर किया आयोजित
    स्वास्थ्य

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग पांवटा ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर किया आयोजित

    By Himachal VartaOctober 1, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विकासखंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत डांडा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश द्वारा अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया।

    शिविर में पंचायत के 80 के करीब वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच के साथ साथ विभाग द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया।

    विकासखंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत डांडा के प्रधान देवराज चौहान व उप प्रधान राजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश द्वारा डांडा पंचायत के सभागार में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया।

    जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को विभाग द्वारा शॉल, फूल व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंचायत सभागार में मौजूद सभी वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच की।

    जबकि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग पांवटा साहिब के अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं को सुना और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया। वरिष्ठ नागरिकों में एक्स सर्विसमैन मोहिंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, सुंदर सिंह चौहान, तुलसा देवी व कृष्णा देवी सहित 80 के करीब वरिष्ठ लोगों को विभाग द्वारा इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

    इस मौके पर तहसील कल्याण अधिकारी पांवटा साहिब धर्मी चौहान, ग्राम पंचायत डांडा के प्रधान देवराज चौहान व उप प्रधान राजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश चौहान जेओए (आईटी), स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर विवेक सूद, सुपरवाइजर मदनलाल सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा पंचायत के अन्य लोग मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.