Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»वस्तु एवं सेवा कर संग्रहण में 11 प्रतिशत वृद्धि दर्ज
    हिमाचल प्रदेश

    वस्तु एवं सेवा कर संग्रहण में 11 प्रतिशत वृद्धि दर्ज

    By Himachal VartaOctober 1, 2021
    Facebook WhatsApp

    शिमला (हिमाचलवार्ता)। आबकारी एवं कराधान विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश ने सितम्बर, 2021 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रहण में गत वित्तीय वर्ष के इसी माह के मुकाबले 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

    प्रवक्ता ने कहा कि सितम्बर, 2021 में जीएसटी संग्रहण 352.69 करोड़ रुपये रहा जबकि सितम्बर, 2020 में यह 316.56 करोड़ रुपये था। इस वित्तीय वर्ष में सितम्बर, 2021 तक राज्य में कुल जीएसटी संग्रहण 2093.65 करोड़ रुपये रहा जबकि गत वित्तीय वर्ष में समान अवधि के लिए यह 1320.28 करोड़ रुपये रहा था, जो कि गत वित्तीय वर्ष से 58 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में राज्य को जीएसटी से प्राप्त होने वाले राजस्व में निरंतर सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।

    उन्होंने कहा कि इस सकारात्मक वृद्धि को बनाए रखने में कई महत्वपूर्ण कारक रहे हैं जिनमें उच्च आयकर दाताओं की निगरानी, फील्ड में कार्यरत कर्मियों के प्रदर्शन का आकलन, विभाग द्वारा प्रभावी प्रवर्तन संबंधी गतिविधियां तथा ई-वे बिलों का भौतिक सत्यापन इत्यादि प्रमुख है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.