Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पांवटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने एसडीएम को एनएच में हो रही लापरवाही को लेकर सौंपा ज्ञापन
    हिमाचल प्रदेश

    पांवटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने एसडीएम को एनएच में हो रही लापरवाही को लेकर सौंपा ज्ञापन

    By Himachal VartaOctober 1, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आज एसडीएम विवेक महाजन से मिलकर एनएच में हो रही लापरवाही को लेकर एक ज्ञापन सौंपा और कहा ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहे हैं।

    मीडिया से रूबरू होते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा कहा कि सूरजपुर से यमुना पुल तक एनएच का कार्य चला हुआ है। उसके संबंध में आज एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है ।

    उनका कहना है कि इस कार्य में ठेकेदार अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। सम्बंधित विभाग का कोई भी अधिकारी वहां पर सुध लेने तक नहीं पहुंचा है। वही भाटावाली पंचायत प्रधान राकेश चौधरी का कहना है ना ही सड़क में प्रयोग होने वाले मटेरियल की गुणवत्ता देखी जा रही है ना ही मौके पर कोई जांच की जा रही है ।

    पांवटा में पार्किंग की सुविधा ना होने के कारण आज लोगों को सड़कों पर गाड़ियां खड़ी करनी पड़ रही है जिसके चलते सड़कों पर भारी जमावड़ा वाहनों का बन जाता है और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है ।

    विश्वकर्मा चौक से यमुना पुल तक नाला बनाया गया है जिसको सीधे मां यमुना जी में डाला गया है। जहां पर तीर्थ स्थल भगवान शिव का मंदिर है तो वहीं पर्यटन स्थल गुरुद्वारा भी है।

    जहां पर बाहरी राज्यों से श्रद्धालु आते हैं और मां यमुना नदी में स्नान करने के लिए जाते हैं लेकिन वही नाला मां यमुना जी में डाला गया है ,इससे बाहरी लोगों को अधिक परेशानी होगी कोई और व्यवस्था इसकी करें।

    बद्रीपुर से तारुवाला सड़क मार्ग की स्थिति दयनीय हो चुकी है और अब सड़क भी अपनी बदहाली के आंसू बहा रही है। बावजूद इसके प्रशासन के सर पर जूं तक नहीं रेंगी है और लोग यह सवाल पूछते पूछते थक चुके हैं कि जनाब सड़क आखिर कब बनेगी।

    अश्वनी शर्मा ने भाजपा के कार्यकर्ताओं से विनम्र आग्रह करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता मंत्री सहित बद्रीपुर से तारूवाला तक खिलखिलाती धूप में पैदल चले तब उन्हें एहसास होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.