नाहन (हिमाचलावार्ता)।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वी जयंती व आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर के सचिव धीरू ठाकुर के अगवाई में आज कोर्ट परिसर से चौगान तक प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर धीरू ठाकुर ने कहा कि गांधी जयंती व आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली में आज जरूरतमंद लोगों को विधिक सेवा उपलब्ध करवाने के लिए कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। जिसके अंतर्गत जिला सिरमौर में भी 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक सभी दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर सीजीएम कोर्ट नाहन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Breakng
- निविदाएं आमंत्रित
- 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
- बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
- उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
- ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
- सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
Saturday, July 4