Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शीलाबाग में आधे अधूरे विद्युत सब स्टेशन का सीएम से करवा दिया उद्घाटन  
    हिमाचल प्रदेश

    शीलाबाग में आधे अधूरे विद्युत सब स्टेशन का सीएम से करवा दिया उद्घाटन  

    By Himachal VartaOctober 3, 2021
    Facebook WhatsApp
     नाहन (हिमाचल वार्ता) । बीते एक माह पहले हुए उद्घाटन के बावजूद भी शीलाबाग का 33केवी सब-स्टेशन क्रियाशील नहीं हो पाया जिस बारे रासूमांदर व पझौता क्षेत्र के लोगों में काफी रोष व्याप्त है । बता दें कि बीते 3 सितंबर को  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा सरांह प्रवास के दौरान राजगढ़ के शीलाबाग में करीब साढ़े चार करोड़ से निर्मित  33 केवी विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन किया गया था । परंतु यह सब स्टेशन आज तक क्रियाशील नहीं हो पाया ।

    रासूमांदर की ग्राम पंचायत कुड़ू लवाणा के प्रधान मस्तराम भारती, पूर्व प्रधान अरूण मेहता, प्रदेश के जाने माने प्रसिद्ध साहित्यकार विद्यानंद सरैक, जगमोहन मेहता, रमेश सरैक, हरिदास बनोल्टा, जाती राम कमल सहित अनेक लोगों ने संयुक्त बयान में कहा है कि क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों व  विद्युत बोर्ड द्वारा अधूरे सब स्टेशन का ही सीएम से उद्घाटन करवा दिया और एक माह बीत जाने के बावजूद भी यह सब स्टेशन चालू नहीं पाया जो कि खेद का विषय है । उद्घाटन के लिए जन प्रतिनिधि इतने उत्सुक लग रहे थे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि विधानसभा चुनाव होने वाले है । रमेश सरैक ने कहा कि शीलाबाग सब स्टेशन के अलावा  पीएचसी हाब्बन के भी अधूरे भवन का ही सीएम से उद्घाटन करवा दिया ।
    बता दें कि इस सब स्टेशन की आधारशिला पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा वर्ष 2017 में रखी गई थी। ताकि पझौता व रासूमांदर की करीब 20 हजार आबादी को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके । करीब साढ़े चार बीत जाने के बाद भी लोगों को इस सब-स्टेशन का लाभ नहीं मिल पाया है।
    रमेश सरैक ने कहा कि वर्तमान में  पझौता व रासूमांदर क्षेत्र में बिजली की लाईनों की हालत काफी खस्ता है और लाईनें  इतनी कमजोर हो चुकी  है कि हल्की बारिश अथवा हवा चलने से  टूट जाती है जिससे  इस दूरदराज क्षेत्र में ब्लैक ऑउट हो जाता है । विशेषकर बरसात और सर्दी में लोगों को हर वर्ष बिजली न होने के कारण जूझना पड़ता है जिससे इस क्षेत्र में मोबाईल सहित अन्य सभी विद्युत उपकरण बंद हो जाते हैं । उन्होने उमीद जताई है कि इस सब स्टेशन के निर्मित होने से  क्षेत्र में बिजली की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा ।
    सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड राजगढ़ आदर्श वर्मा ने बताया कि शीलाबाग विद्युत सब स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है । जिसमें स्टाफ आउटसोरस पर तैनात किया जाएगा जिसके लिए प्रक्रिया जारी है और शीघ्र ही इस सब स्टेशन को क्रियाशील बना दिया जाएगा ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.