नाहन (हिमाचलवार्ता)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब के रामलीला मैदान मे दून ड्रामेटिक क्लब द्वारा प्रभु राम की रामलीला मंचन प्रथम नवरात्रि से किया जाएगा। क्लब के प्रधान अरविंद गुप्ता ने बताया कि 7 अक्तूबर से यह आयोजन शुरू होगा,और सबसे अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में रामलीला मैदान में पहुंचे ।
यह जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हर दिन रात नौ बजे रामलीला का मंचन स्थानीय क्लब के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। यह आयोजन 14 अक्तूबर तक होगा तथा 15 अक्तूबर को दशहरे रावण दहन के साथ इस आयोजन का समापन होगा।
अरविन्द गुप्ता ने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना के चलते यह आयोजन नहीं हो पाया था। जिस कारण भक्तों और धर्म प्रेमियों मे उत्साह है,और सभी धर्मों के लोग यहाँ राम की लीला देखने पहुंचे ,साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का खास ध्यान रखे ।
उन्होंने कहा कि क्लब के कलाकार भी तैयारियों मे जुटे हुए हैं,और रिहर्सल की जा रही है। यह आयोजन कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान मे रखते हुए किया जाएगा। गौर हो कि दून ड्रामेटिक क्लब पिछले लगभग 50 वर्षों से रामलीला मंचन करते आ रहे है लेकिन कोविड की वजह से एक साल यह आयोजन नही किया गया। इस बार फिर से गुरु की नगरी भजनों के साथ भक्तिमय हो उठेगी!