Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»स्वच्छ सिरमौर कार्यक्रम के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों ने इकत्रित किया 1000 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा, जिला में अब तक 75 पंचायतों सहित एमसी क्षेत्रों में चलाया स्वच्छता कार्यक्रम
    हिमाचल प्रदेश

    स्वच्छ सिरमौर कार्यक्रम के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों ने इकत्रित किया 1000 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा, जिला में अब तक 75 पंचायतों सहित एमसी क्षेत्रों में चलाया स्वच्छता कार्यक्रम

    By Himachal VartaOctober 6, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला सिरमौर में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों ने पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय प्रशासन के सहयोग से 1 अक्टूबर से अब तक जिला के 75 पंचायतों सहित एमसी क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर 1000 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक व सूखा कचरा एकत्रित किया गया है। यह जानकारी जिला युवा अधिकारी अनिल डोगरा ने दी।
    उन्होंनेे बताया की जिला सिरमौर में स्वच्छ भारत अभियान स्वच्छ सिरमौर कार्यक्रम के शुभारम्भ के बाद अब तक 75 पंचायतों में स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया गया है जिसके अंतर्गत शिलाई में 18 पंचायतों, पच्छाद में 12, संगडाह में 12, राजगढ़ 15, नाहन 9 व पांवटा विकासखण्ड के 9 पंचायतों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया है इसके अतिरिक्त जिला के एमसी क्षेत्रों में भी स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया गया है। इस कार्यक्रम के अर्न्तगतएमसी क्षेत्रों में 27 कूड़े के ढेर वाले हॉटस्पॉट का चयन किया गया है जिसमें से 5 हॉटस्पॉट की सफाई करवाई गई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जिला के सभी पंचायतों व सभी चयनित हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों कोे भी प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत जिला प्रशासन के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र भारत के सभी जिलों में केंद्र सरकार के योजनाओं को जिला के युवक मंडल और महिला मंडलों के सहयोग से कार्यान्वित करता है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में लगभग 150 से अधिक पंजीकृत युवक मंडल जिसमें 2,000 से अधिक स्वयंसेवी इस स्वच्छ भारत अभियान में कार्य कर रहे है।
    उन्होंने बताया कि इस स्वच्छ सिरमौर अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है जिसके लिए लोगों को संगठित करना और स्वच्छ भारत पहल में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.