Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»डा. बिन्दल ने प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम के साथ आईआईएम धौलाकुंआ का किया निरीक्षण
    हिमाचल प्रदेश

    डा. बिन्दल ने प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम के साथ आईआईएम धौलाकुंआ का किया निरीक्षण

    By Himachal VartaOctober 6, 2021
    Facebook WhatsApp

    आईआईएम धौलाकुंआ संस्थान सिरमौर और हिमाचल के लिए गर्व की बात

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, लोक निर्माण विभाग जल शक्ति विभाग व अन्य सम्बन्धित के वरिष्ठ अधिकारियों की एक संयुक्त टीम के साथ आईआईएम का दौरा किया और यहां पर हो रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया।
    उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम, पुलिस अधीक्षक उमापति जमवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण के.एल. चौधरी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति जगबीर सिंह आदि विभागों के अधिकारी संयुक्त टीम में उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि भारतीय प्रबन्धन संस्थान (आईआईएम) धौलाकुंआ, सिरमौर, नाहन और संपूर्ण हिमाचल के लिए सम्मान और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से एक हजार बीघा भूमि पर आईआईएम का निर्माण किया जा रहा है और यह संस्थान देश का जाना-माना संस्थान है।
    इस मौके पर डा. राजीव बिन्दल ने आईआईएम सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करके धौलाकुुआ पंचायत के निवासियों की सड़क समस्या का भी समाधान किया।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि हम आशा करते हैं कि निकट भविष्य में आईआईएम का शानदार भवन बन कर तैयार होगा और हमारा इलाका देश के उत्कृष्ट शिक्षण एवं प्रबंधन संस्थानों के नक्शे पर उच्च स्थान पर विराजमान होगा।
    उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए डा. यशवंत सिहं परमार मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा आईआईएम धौलाकुंआ, दोनों ही विशिष्ट और गौरवशाली संस्थान हैं जिनका भविष्य में हमारे क्षेत्र की जनता को विशिष्ट लाभ मिलेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.