Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बीबी और तीन बच्चों की तलाश में दर दर भटक रहा बरेली का दयाराम, कालाअंब पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है!
    हिमाचल प्रदेश

    बीबी और तीन बच्चों की तलाश में दर दर भटक रहा बरेली का दयाराम, कालाअंब पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है!

    By Himachal VartaOctober 7, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचलवार्ता)। उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी कामगार दयाराम पिछले एक माह से अपने बीवी बच्चों की तलाश के लिए दर-दर ठोकरें खा रहे हैं। मगर अभी तक परिवार का कोई सुराग नहीं लग पाया है , थक हार कर उम्मीद लगाए दयाराम आखिरकार मीडिया के पास पहुंचे हैं और मदद की गुहार लगा रहे है।

    दयाराम का कहना है कि वह सन स्टार कंपनी कालाअंब में काम करता है और पिछले 6 सितंबर से उसकी पत्नी 3 बच्चों सहित लापता हो गई है और काफी तलाश के जाने के बावजूद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने कहा कि 6 सितंबर को उसकी पत्नी बच्चों सहित जन्मदिन की पार्टी में गई थी और उसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

    दयाराम ने कहा कि पहले अपने स्तर पर उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को ढूढ़ने की कोशिश मगर जब उनका कोई पता नहीं चला तो उसके बाद का कालाअम्ब पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज की गई मगर अभी तक पुलिस को भी किसी तरह की कामयाबी उनको ढूंढने में नहीं मिली है।

    उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से वह दिन रात अपनी पत्नी व बच्चों को ढूंढने में मे लगा हुआ हुआ है। खासकर उसे अपने नन्हे बच्चों की चिंता सता रही है। दयाराम ने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले उन्हें इस बात की भी जानकारी मिली है कि उनकी पत्नी जब कंपनी में जाती थी तो इस दौरान कंपनी के नजदीक रहने वाली कुछ लड़कियों के संपर्क में आई थी और लड़कियों द्वारा उसकी पत्नी की किसी से फोन पर बात करवाई जाती थी।

    उन्होंने कहा कि इस बात की जानकारी उन्होंने पुलिस को भी दी है और पुलिस उन लड़कियों से भी पूछताछ कर रही है। सोशल मीडिया के जरिए भी दयाराम लोगों से अपील कर रहा है की उनके बीबी बच्चों को ढूंढने में लोग उनकी मदद करे। महिला के पति ने इस बाबत कालाअंब पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी गई शिकायत में दया राम पुत्र प्यारे लाल निवासी गांव शिवनगर , जिला बरेली , यूपी जो सन स्टार कंपनी कालाअंब में काम करता है ने बताया कि उसकी शादी राजश्री से हिंदू रीति रिवाज से करीब 13 वर्ष पूर्व हुई। जिससे उसके तीन बच्चे है। जिसमे बड़ी लड़की 10 वर्ष की, उससे छोटा बेटा 07 वर्ष तथा सबसे छोटा बेटा 4 वर्ष का है। वह कालाअंब में जेके सिक्योरिटी दफ्तर के नजदीक रहते हैं।

    बीते 6 सितम्बर को उसकी पत्नी तीनों बच्चों को लेकर बिना बताए कहीं चली गई। जिसे उसने पहले अपने स्तर पर खोजा लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसलिए उसने 17 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

    दया राम ने पुलिस सहित लोगों से भी उनकी पत्नी और बच्चों को ढूंढने में मदद का आग्रह किया है। उधर पुलिस थाना प्रभारी कालाअंब योगेंद्र सिंह ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.