Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अश्विन नवरात्रि के पहले दिन मां के जयकारों से गूंजा मां बाला सुंदरी मंदिर
    हिमाचल प्रदेश

    अश्विन नवरात्रि के पहले दिन मां के जयकारों से गूंजा मां बाला सुंदरी मंदिर

    By Himachal VartaOctober 7, 2021
    Facebook WhatsApp

    विधायक राजीव बिंदल, उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम सहित हजारों श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

    नाहन ( हिमाचलवार्ता)।  उत्तर भारत के प्रसिद्ध महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आश्विन नवरात्रि के पहले दिन पूरा मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक नाहन डॉ राजीव बिंदल व उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज सुबह 5 बजे मंदिर पहुंचकर आरती में भाग लिया और मां बाला सुंदरी के दर्शन किए।
    नवरात्रि के पहले दिन जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए कोविड-19 के नियमों का पालन करवाया गया व सभी श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश की इजाजत दी गई।
    इस अवसर पर एसडीएम नाहन व सहायक आयुक्त मेला कमेटी रजनेश कुमार ने बताया कि इस पूरे मेले के दौरान श्रद्धालुओं को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करना होगा जिसके अतंर्गत उचित दूरी, मास्क पहनना, हाथों को सेनिटाइज करना शामिल है। मन्दिर प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं को न्युनतम 6 फुट की दूरी बनाई रखनी होगी। इसके अतिरिक्त, मन्दिर में दर्शन के दौरान मूर्तियों को छूने तथा चुन्नी चढ़ाने पर प्रतिबंध रहेगा और मन्दिर में भजन-कीर्तन, की अनुमति नहीं होगी। जबकि धर्मशालाओं में 50 प्रतिशत क्षमता पर रात्री ठहराव की व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त मन्दिर परिसर के बाहर लगने वाले लंगर की अनुमति नही होगी।
    आदेशानुसार केवल सूखा प्रसाद ही चढाया जा सकेगा व श्रद्धालुओं की सामुहिक या व्यक्तिगत रूप से पूजा-अर्चना, कन्या पूजन, हवन, मुन्डन पर प्रतिबंध रहेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.