Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन मात्र नौटंकी-भाजपा 
    हिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन मात्र नौटंकी-भाजपा 

    By Himachal VartaOctober 8, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन भाजपा मंडल ने कांग्रेस द्वारा आज नाहन में किए गए प्रदर्शन को कांग्रेस की नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा कि नाखून काटकर शहीद होने का नाटक करना कांग्रेस की पुरानी आदत में शुमार है। कांग्रेस के पास वर्तमान में भाजपा सरकार के विरूद्ध लोगों के बीच जाने के लिए कोई भी मुददा नहीं है लिहाजा ऐसे विषयों पर विरोध प्रदर्शन से कांग्रेस की जग हंसाई हो रही है। यह जनता है सब जानती है और कांग्रेस का दुख पहचानती है।
    भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री मनीष चौहान और तपेन्द्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का नाहन शहर और नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए योगदान शून्य है। उन्होंने कहा कि नाहन वासी जानते हैं कि किस प्रकार शहर में दशकों तक पेयजल के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई थी और कांग्रेस सोई रही। क्षेत्र में सड़कों और पुलों की दशा क्या थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजनों से नाहन का विकास हजम नहीं हो रहा है, क्योंकि उन्हें अपने अस्तित्व की चिंता सता रही है, इसलिए इस प्रकार की नौटंकी को अपना हथियार बना रही है।
    उन्होंने कहा कि बरसात के कारण न केवल शहर बल्कि संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र और सिरमौर में सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि बरसात के कम होते ही नाहन शहर की सड़कों की रिपेयर और मैंटिनेंस का कार्य काफी पहले ही शुरू हो चुका है। हमारे लोकप्रिय विधायक डा. राजीव बिन्दल  नाहन शहर सहित संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र के कार्यो की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन मीडिया में प्रचार पाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
    मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस को आत्म मंथन करना चाहिए कि उनके नेताओं ने उनकी सरकारों ने दशकों तक नाहन और सिरमौर को क्यों उपेक्षित रखा, यहां की सड़कों, पुलों, स्वास्थ्य संस्थानो की सुध तब क्यों नहीं ली जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें थे। आज चारों ओर ऐतिहासिक और अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं जिसका श्रेय नाहन के विधायक डा. राजीव बिन्दल और मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर को जाता है।
    उन्होंने कांग्रेस जनों को नसीहत दी है कि वे नाहन शहर और विधानसभा क्षेत्र में हो रहे अभूतपूर्व और ऐतिहासिक विकास कार्यों में अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करे, यूं सड़कों पर हल्ला मचाने से न तो नाहन का भला होगा और नाहनवासियां का।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.