नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले मातरालियों गाँव में छत के लेंटर की शटरिंग का काम करते समय एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम मातरालियों में एक मकान में कुछ लोग शटरिंग का काम कर रहे थे। इस बीच एक व्यक्ति अचानक गिर गया।
जिससे उसके शरीर मे गहरी चोटें आई। घायल को तुरंत नाहन अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घायल ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।
मृतको की पहचान संतराम (35) पुत्र भज्जी राम, गांव व पंचायत कंडेला के रूप में हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। बताया जा रहा है की मृतक अपने पीछे पत्नी व 2 बेटियां और एक बेटे को छोड़ गया।