Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»दयाल प्यारी की लंबी छलांग : हिमाचल कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति में जगह बनाने में कामयाब
    हिमाचल प्रदेश

    दयाल प्यारी की लंबी छलांग : हिमाचल कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति में जगह बनाने में कामयाब

    By Himachal VartaOctober 8, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। दिल्ली के रास्ते भाजपा छोड़ कांग्रेस में आई दयाल प्यारी ने पच्छाद कांग्रेस में खलबली मचा रखी है। स्थानीय नेताओं के लाख विरोध के बावजूद पार्टी में वह ओर अधिक मजबूत होती जा रही हैं।

    कांग्रेस में शामिल होने के अगले ही दिन हाईकमान ने उन्हें सोलन नगर निगम चुनाव प्रचार में उतार दिया था , लेकिन इस बार तो उन्हें प्रदेश में होने वाले उप चुनाव की शीर्ष टीम में जगह दी गई है।

    उनका नाम उन 35 शीर्ष नेताओं की सूची में शामिल किया गया है जो चुनाव प्रचार की बागडोर संभालेंगे। पूर्व विधायक गंगूराम मुसाफिर भी इस सूची में शामिल हैं। दयाल प्यारी तेजतर्रार नेत्री हैं जो भाजपा में होते हुए जिला परिषद सिरमौर की अध्यक्ष रही।

    भाजपा से टिकट न मिलने पर उप चुनाव में उन्होंने बागी के तौर पर निर्दलीय विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इसके बाद वह दिल्ली जाकर कांग्रेस में शामिल हो गई। उन्हें पार्टी हाई कमान की पहली पसंद माना जा रहा है जो दयाल प्यारी में पच्छाद का भविष्य देख रहा है। यही वजह है कि उन्हें पच्छाद से गंगूराम मुसाफिर के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

    आगामी विधानसभा चुनाव के लिए वह हाईकमान की पहली पसंद हो सकती हैं। यही कारण है कि कांग्रेस में उनकी एंट्री सीधे दिल्ली से हुई और अब प्रदेश प्रभारी का उन्हें चुनाव प्रचार समिति में शामिल करना इस बात का सीधा संकेत है। हालांकि पूर्व विधायक गंगूराम मुसाफिर व उनके समर्थकों को दयाल प्यारी की कांग्रेस में एंट्री रास नहीं आ रही है।

    पहले दिन से ही दोनों में नाराजगी की तलवारें खिंची है। उन पर अनुशासनहीनता सहित कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। बहरहाल दयाल प्यारी की कांग्रेस में एंट्री और उसके बाद सक्रियता को लेकर पच्छाद कांग्रेस सकते में आती प्रतीत हो रही है। स्थानीय नेताओं में मचा यह घमासान आसानी से थमने वाला नहीं है।

    उप चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा गठित प्रचार कमेटी

    इसमें कुलदीप सिंह राठौर, मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विप्लव ठाकुर सहित विधायक रामलाल ठाकुर, इंद्र दत्त लखनपाल, कुलदीप कुमार, हर्षवर्धन चौहान, सुधीर शर्मा, राजेश धर्माणी, हर्ष महाजन, गंगू राम मुसाफिर, लखविंदर सिंह राणा, जगत सिंह नेगी, चंद्र कुमार, अनिरुद्ध सिंह, रजनीश किमटा, सुंदर सिंह ठाकुर, विनय कुमार, नंद लाल, सतपाल रायजादा, मोहन लाल ब्राक्टा, रघुवीर सिंह बाली, रंगीला राम राव, आशीष बुटेल, अनीता वर्मा, पवन कुमार काजल, राजेंद्र जार, दवेंद्र सिंह जग्गी, दयाल प्यारी, जैनब चंदेल, निगम भंडारी, छत्र सिंह, यादवेंद्र गोमा, यदोपति ठाकुर, हरदीप बावा, अनुराग शर्मा और मनीष ठाकुर को शामिल किया गया है। राठौर ने कहा है कि भाजपा ने दावेदारों के टिकट बदलकर हार मान ली है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.