Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»अस्पताल प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेट,गेट पर देंगे धरना : नाथूराम
    स्वास्थ्य

    अस्पताल प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेट,गेट पर देंगे धरना : नाथूराम

    By Himachal VartaOctober 8, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब की बिगड़ती व्यवस्था को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता व एंटी करप्शन एन्ड क्राइम कण्ट्रोल के स्टेट चीफ नाथूराम चौहान ने प्रशासन ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है।

    बीते रोज लगभग 20 घंटे बाद पोस्टमार्टम को लेकर उन्होंने अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही के मामले में उन्होंने जांच की मांग की है।

    नाथूराम चौहान ने पत्रकार वार्ता दौरान कहा कि बीते रोज एक युवा की दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसे परिजन पोस्टमार्टम के लिए पांवटा अस्पताल लाए थे।

    लेकिन अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के कार्यक्रम को लेकर सभी डॉक्टर्स,स्टाफ इतने व्यस्त दिखे कि लगभग 20 घंटे तक लाश ऐसे ही पड़ी रही। उन्होंने कहा कि एक ओर परिजन दर्जनों ग्रामीणों के साथ पोस्टमार्टम करवाने के लिए भटक रहे थे। वहीं मृतक युवक का परिवार व गांव अंतिम क्रिया करने का इंतज़ार करते रहे। उन्होंने कहा कि यह मामला बहुत ही शर्मसार कर देने वाला है। जिससे मानवीय संवेदनाएं आहत हुई हैं, नाथू राम ने पांवटा साहिब में विपक्ष की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं।

    उन्होंने कहा कि अस्पताल की इतनी दुर्दशा है कि गर्भवती महिलाएं सीढ़ियों पर बैठी होती हैं, उन्हें बैठने तक की सुविधा नहीं हैं।

    नाथूराम चौहान ने पांवटा साहिब अस्पताल प्रशासन को चेताया है कि आगामी 24 घंटे के अंदर यदि प्रशासन ने इस लापरवाही पर जांच नहीं बिठाई तो वह अस्पताल गेट के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे।

    पत्रकार वार्ता दौरान उपस्थित गिरिपार के ठोंठा जाखल से इंदर सिंह ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि 18 सितंबर 2019 को उसकी बेटी छत से गिर गई थी,

    जिसके उपरांत उन्होंने 108 एंबुलेंस की सुविधा हेतू मदद मांगी। लेकिन एंबुलेंस उपस्थित होने बाद भी काफी समय तक सुविधा नहीं मिल पाई। बाद में पत्रकारों के संज्ञान में मामला आते ही 108 एंबुलेंस सुविधा मिल सकी। जिस कारण बिटिया को इलाज के लिए अस्पताल लाया जा सका।

    यहां डॉक्टर ने बताया कि यदि वह समय रहते बिटिया को ला पाते तो ऑपरेशन भी नहीं होना था, लेकिन फिर भी मीडिया के माध्यम से समय रहते उपचार को पहुंचने से उनकी बेटी की जान बच गई।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.