नाहन (हिमाचलवार्ता)। मैसर्स तिरुपति वैलनेस, तिरुपति मेडिकेयर, तिरुपति लाइफसाइंसेज पांवटा साहिब में 49 अनुभवी अभ्यर्थियों की भर्ती की जानी है, जिसके लिए जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 13 अक्तूबर 2021 को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार लिए जाएंगे।यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने देते हुए बताया कि 20 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के एमबीए, आईटीआई, बी. फार्मा, एम.फार्मा, बीएससी, एमएससी, 10वीं, 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें कंपनी द्वारा अनुभव के आधार पर वेतन दिया जाएगा।उन्होंने इस इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाणपत्र,अनुभव प्रमाणपत्र व बायोडाटा की कॉपी लाने का आग्रह किया है।
Breakng
- 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
- सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
- अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
- ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
- नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
Friday, October 9
