Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन कांग्रेस कमेटी का धरना, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी: बोले, महंगाई-बदहाल, लोगों को पिलाया जा रहा गंदा पानी
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन कांग्रेस कमेटी का धरना, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी: बोले, महंगाई-बदहाल, लोगों को पिलाया जा रहा गंदा पानी

    By Himachal VartaOctober 9, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन(हिमाचलवार्ता)। जिला मुख्यालय नाहन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन से कालीस्थान तालाब तक विरोध प्रदर्शन रैली निकाली। जिसका नेतृत्व नाहन से पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर द्वारा किया गया। नाहन शहर व आसपास की ग्रामीण व राष्ट्रीय राजमार्ग की खस्ताहालत को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने बैठक में सरकार की नाकामियों को लोगों के सामने रखा।

    कंवर अजय बहादुर सिंह ने कहा कि शहर में सड़कों की खस्ताहाल, पानी की समस्या और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन को मजबूर हो गई है। खस्ताहाल सड़कों को लेकर धरने से घबराए नाहन के विधायक ने आनन-फानन में शहर के गड्ढों को भरवाने का काम शुरू किया। कांगे्रस का कहना है कि शहर में लोगों को गंदा पानी पिलाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी व जल शक्ति विभाग को चेतावनी दी गई कि नेताओं की चमचागिरी बंद करें, अन्यथा कांग्रेस इसको लेकर भी उग्र धरना-प्रदर्शन करेंगे।

    कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय सोलंकी ने कहा कि शहर की सड़कें और गलियां इतनी खराब हो गई हैं कि लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। साथ ही शहर को दिए जाना वाला पानी भी बिना फिल्टर के दिया जा रहा है। पानी में मिट्टी और कीड़े आ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने बताया कि भाजपा ने देश को महंगाई की दलदल में धकेल दिया है। लोगों को दो वक्त की रोटी चलाना मुश्किल हो गई है। अगर महंगाई को कम नहीं किया गया,तो कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी।

    इस अवसर पर जिला प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, प्रोफेसर बलबीर सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जिला सिरमौर उपमा धीमान, नाहन कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान चंद, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विपुल और नरेंद्र तोमर जनरल सेक्रेटरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।तक विरोध प्रदर्शन रैली निकाली। जिसका नेतृत्व अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर द्वारा किया गया। नाहन शहर व आसपास की ग्रामीण व राष्ट्रीय राजमार्ग की खस्ताहालत को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने बैठक में सरकार की नाकामियों को लोगों के सामने रखा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.