Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सब्जी मंडी सनौरा में मूलभूत सुविधाएं न होने से किसान परेशान
    हिमाचल प्रदेश

    सब्जी मंडी सनौरा में मूलभूत सुविधाएं न होने से किसान परेशान

    By Himachal VartaOctober 10, 2021
    Facebook WhatsApp

    राजगढ़ (हिमाचलवार्ता)। यशवंतनगर के समीप सनौरा में करोड़ोें का कारोबार करने वाली सब्जी मंडी में किसानों के लिए शौचालय, प्रतीक्षा कक्ष जैसी कोई भी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिसके चलते सब्जी मंडी में आने वाले किसानों द्वारा करगानू पंचायत के सनौरा में सुलभ शौचालय स्थापित करने की मांग उठाई जा रही है। बता दें कि यशवंतनगर के साथ लगते सनौरा गांव तीन जिलों का केंद्र बिंदू है जहां पर सिरमौर के अतिरिक्त सीमा पर लगते शिमला और सोलन जिला के किसान अपनी नकदी फसलों को बेचने आते हैं। यही नहीं करगानू पंचायत का मुख्यालय भी सनौरा में हैं। परंतु शौचालय न होने के कारण किसानों को खुले में शौच इत्यादि जाने को मजबूर होना पड़ता है।
    सब्जी मंडी में विभिन्न क्षेत्रों से आए किसान राकेश कुमार, नरेन्द्र ठाकुर, निहाल सिंह ने सरकार से मांग की है कि सनौरा में सुलभ शौचालय बनया जाए ताकि यहां पर प्रतिदिन आने वाले किसानों के अलावा सैंकड़ों लोगों को कोई असुविधा न हो। गौर रहे कि कुछ आढ़तियों द्वारा लीज पर जमीन लेकर दस शैड निर्मित करके सब्जी मंडी खोली गई है परंतु सब्जी मंडी में किसानों के लिए शौचालय, प्रतीक्षा कक्ष, पेयजल इत्यादि की कोई व्यवस्था नहीं है। फोकल पवांईट होने के कारण यहां से राजगढ़ व नेरीपुल, छैला, पुलवाहल, धामला इत्यादि के लिए प्रतिदिन सैंकड़ों छोटी बड़ी गाड़ियों का आना जाना लगा रहता है जिस कारण सनौरा में हमेशा भीड़ लगी रहती है। पंचायत द्वारा सब्जी मंडी से निकलने वाले कचरा के प्रबंधन के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिस कारण सनौरा में हर समय गंदगी का आलम बना रहता है।
    करगानू पंचायत के प्रधान विद्यानंद ने बताया कि शौचालय के लिए भूमि उपलब्ध न होने के कारण शौचालय निर्मित करने में समस्या पेश आ रही है। उन्होंने बताया कि सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए आढ़तियों को पंचायत द्वारा आग्रह किया गया है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.