नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी मंझगांव में अभिभावक एवं स्कूल प्रबंधन कमेटी की बैठक संपन हुई । जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य आनंद पठानिया ने की। बैठक में आठवी से जमा दो तक कक्षाएं आरंभ करने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया गया तथा छठी व सातवीं कक्षा की कक्षाएं आरंभ करने के लिए प्रस्ताव पारित करके सरकार को भेजा गया । समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कमल ने बताया कि सभी अभिभावकों का एक ही मत है कि सभी बच्चों को पाठशाला में बुलाया जाए और कक्षाओं को चलाने के लिए एसओपी तैयार की जाए ताकि कक्षाएं सुचारू रूप से चलाई जा सके । सुरेन्द्र कमल ने बताया कि बैठक में स्कूल की विभिन्न समस्याओं बारे गहनता से विचार किया गया । अभिभावकों का कहना है कि ऑनलाईन कक्षाएं केवल औपचारिकताएं है और एंड्रायड मोबाईल फोन से बच्चे बिगड़ रहे है । ऑन लाईन क्लासें लगाने के बहाने पूरा दिन मोबाईल पर गेम खेलते रहते हैं और बच्चे एंड्रायड मोबाईल फोन के आदी हो चुके है । बताया कि ऑनलाईन परीक्षाएं भी किताबें देख कर दे रहे हैं जिससे बच्चों का भविष्य धूमिल हो गया है ।
इससे पहले प्रधानाचार्य ने सभी अभिभावकों का और कार्यकारिणी का स्वागत और अभिनंदन किया और पाठशाला से संबंधित अपनी समस्याओं को कार्यकारिणी के सामने रखा गया । इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के सभी अध्यापक वर्ग एवं सेवानिवृत्त पीडीपीओ रमेश सरैक एवं पाठशाला के वरिष्ठ अध्यापक गीता राम शास्त्री एवं सचिव विनीता किरण ने भी बैठक में भाग लिया।
Breakng
- 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
- सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
- अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
- ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
- नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
Friday, October 9
