नाहन 11 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं सिरमौर जिला के दूरदराज क्षेत्र उपमंडल राजगढ़ में रविवार रात करीब 1: 30 बजे पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसमे दो व्यक्तियो की मौके पर मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार पिकअप (एचपी- 16- 4084) छड़ील नजदीक जघेड़ के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान अनिल 20 वर्षीय राजेश ग्राम रेडी गुसान तहसील राजगढ़ व रिशु 32 वर्षीय पुत्र बलवन्त ग्राम टिक्करी के रूप में हुई है।
वहीं हादसे में सुनील 20 वर्षीय निवासी ग्राम रेडी गुसान घायल हुआ है। जिसका सोलन अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा मौके पर कार्रवाई की जा रही है। घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी बलदेव ठाकुर ने बताया कि पिकअप हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
