नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में आज ऋण उन्मुखी कदम एवं ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लोगों को बैंकिंग से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम द्वारा किया गया।
मीडिया से बात करते हुए डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि लीड बैंक द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि आज के दिन 24 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र लोगो को बैंक की विभिन्न योजनाओ के तहत आबंटित किए गए।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं बैंक के जरिये चलाई जा रही है. जिनका लोग लाभ उठा सकते हैं ऐसे में लोगों को सभी योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ उठाने के लिए आगे आना चाहिए ।