Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»त्यौहारी सीजन पर कोविड के बाद नाहन में पहली बार खुले बाजार, नहीं बेचेंगे चाईनीज सामान
    हिमाचल प्रदेश

    त्यौहारी सीजन पर कोविड के बाद नाहन में पहली बार खुले बाजार, नहीं बेचेंगे चाईनीज सामान

    By Himachal VartaOctober 13, 2021
    Facebook WhatsApp
    त्यौहारों को लेकर सज गए बाजार। - Dainik Bhaskar
    त्यौहारों को लेकर सज गए बाजार।
    नाहन 13 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता)। कोरोना के बाद आए त्यौहारी सीजन ने दुकानदारों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। दुकानदारों का कहना है कि करीब डेढ़ साल बाद त्योहार मनाए जा रहे हैं, ऐसे में इस बार लोगों के ज्यादा संख्या में बाजार में उमड़ने की उम्मीद है। इसी को लेकर सिरमौर के मुख्य नाहन बाजार में दुकानदारों ने दशहरा, करवाचौथ, धनतेरस और दिवाली को लेकर दुकानों में सामान भर दिया है। लेकिन बिल्कुल विपरित दुकानदारों ने इस बार चाइनीज सामान को नहीं उठाया है, भारत में बने सामान को ही बेचने पर प्राथमिकता दे रहे हैं।

    बाजार के बड़े व्यापारी राकेश गर्ग का कहना है कि दुकानदारों को पिछले 2 साल के नुकसान की भरपाई की उम्मीद नजर आ रही है। उन्होंने इसके पीछे बड़ी वजह 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन को बताया है। वैक्सीनेशन के बाद दुकानदार और ग्राहक के बीच कोरोना का डर काफी कम हो गया है। जिसको लेकर इस बार जहां ग्राहकों से जमकर खरीददारी की उम्मीद जगी है, तो वहीं व्यापारी वर्ग भी ग्राहक के इंतजार में बैठा है।

    बाजार के एक और बड़े व्यवसाई अरोड़ा ब्रदर्स का कहना है कि इस बार उन्होंने अपनी दुकान में होम अप्लायंस के सभी तरह की वैरायटी रखी है। उनका कहना है कि ग्राहक को ऑनलाइन सेविंग कम रेट पर सामान उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने यह भी माना कि ग्राहक को अच्छा समान अगर दिया जाएगा तो ऑनलाइन से अच्छी बिक्री हो सकती है।

    मिट्‌टी से बने सामान की भी डिमांड बढ़ने की उम्मीद

    खुद के तैयार किए हुए मिट्‌टी के सामान को खरीदते ग्राहक।
    खुद के तैयार किए हुए मिट्‌टी के सामान को खरीदते ग्राहक।

    वहीं इस बार मिट्टी के दिए और सजावटी वस्तुएं बनाने वाले स्थानीय कलाकारों को भी वैक्सीनेशन की गारंटी के बाद अच्छे बाजार की उम्मीद है। मिट्टी के दिए का कारोबार करने वाले दुकानदारों का कहना है कि पिछले 2 सालों से लॉकडाउन के चलते वह भूखे मरने की कगार पर पहुंच चुके थे। मगर इस बार भले ही कर्ज लेकर उन्होंने माल तैयार किया हो मगर इस बार अच्छी सेल की उम्मीद है।

    दिवाली तक बढ़ेगी चूड़ी वालों की सेल

    बाजार में चूड़ी वाले कॉस्मेटिक शॉप ब्यूटी पार्लर आदि संचालक भी इस बार एक बड़ी उम्मीद लगाए बैठे हैं। हालांकि फिलहाल बाजार में काफी मंदी छाई हुई है मगर उम्मीद की दिवाली रोशनी वाली नजर आ रही है। कॉस्मेटिक शॉप समेत सजावटी सामान आदि की दुकानों में चाइनीस सामान लगभग ना के बराबर है। जिसको लेकर दुकानदारों का कहना है कि वे घाटा बर्दाश्त कर लेंगे मगर चाइनीज आइटम को बिल्कुल भी जगह नहीं देंगे। बड़ी बात तो यह है कि त्योहार के सीजन में प्रशासन की ओर से भी इस बार काफी छूट दिए गए हैं। जिसको लेकर व्यापारी वर्ग खुश भी नजर आ रहा है। वही त्योहारों के दौरान सफाई तथा कानून व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर भी नगर पालिका के द्वारा लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.