नाहन 14 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब के नवादा क्षेत्र के मानपुर देवड़ा सड़क पर ट्रैक्टर सड़क से नीचे लुढ़क गया जिसमें ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौत हो गई है , जबकि एक युवक ने ट्रैक्टर से छलांग लगाकर जान बचाई।
सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक एक ट्रैक्टर मानपुर देवड़ा से नवादा की तरफ जा रहा था। झूठे
अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा लुढ़का, और ट्रैक्टर पर सवार दोनों युवक इस हादसे में घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया।
इसी बीच एक युवक की मौत हो गई, जिसकी पहचान सचिन पुत्र सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है,जबकि ट्रेक्टर चालक 21 वर्षीय अमित कुमार ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।
इस बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है ।
