नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना में धान खरीद शुरू हो गई है। इस धान खरीद केंद्र का शुभारंभ आज ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम ने विधिवत रूप से शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री कहा कि जल्द ही क्यारदा में भी धान खरीद केंद्र शुरू किया जाएगा और हरिपुर टोहाना सहित कालाअंब में भी आज से धान खरीद शुरू हो गई है ; इससे पांवटा के किसानों को लाभ होगा।
हरिपुर टोहाना में आये किसानों का कहना है कि पहले यहां के किसानों को प्रदेश के बाहर हरियाणा के खिदराबाद गेहूं और धान बेचने जाना पड़ता था, लेकिन अब नही जाना पड़ेगा क्योंकि अब सभी किसानों को घर द्वार पर फसल की खरीद होगी।
ऊर्जा मंत्री ने कहा की 10 से 15 दिन थोड़ा लेट हुआ है लेकिन फिर भी धान खरीद शुरू हो गई है और जितना कविंटल धान आज खरीदा जाएगा जितनी बोरियां आज बिकेगी उसके हिसाब से कल से तय किया जाएगा कि एक दिन में कितनी धान की बोरियों की खरीद हो सकती है।
मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल के सिरमौर जिले में मक्की की फसल अधिक मात्रा में होती है और इसके लिए भी तैयारी की जाएगी , ताकि मक्की की फ़सल भी आने वाले समय में यहां खरीद की जा सके ,क्योंकि निचले क्षेत्र के लोगों की मांग है ओर आशा है कि एफसीआई के माध्यम से हम मक्की की फसल भी यहां पर खरीद सकेंगे।
सुखराम चौधरी ने कहा कि सिरमौरी अदरक की बाहरी राज्यों में बड़ी डिमांड रहती है, जिसके लिए आगे इस बाबत बात की जाएगी ताकि पूरी तैयारी किसानों के लिए हो सके। कृषि अनाज मंडी समिति के चैयरमेन रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा किसानों की गेहूं एफसीआई खरीद सके।
हरिपुर टोहाना में 1960 रुपए गेहू की खरीद हो रही वहीं 1700 रुपए बाहरी मंडियों में धान की खरीद हो रही है। मंडी समिति के चैयरमेन ने सभी किसानों से अपील की है कि सभी अपना सहयोग दे ताकि जल्द से जल्द गेहूं की खरीद हो और किसानों को यहां पर ज्यादा समय व्यतीत न करना पड़े इस वजह से उनको भी परेशानी न उठानी पड़े।
मौके पर मौजूद भारतीय किसान यूनियन ने कहा कि पहली बार दिक्कते सभी को आएगी मिलकर डटे रहे ,और एक दूसरे का सहयोग करें।
इस दौरान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी,स्टेट मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन बलदेव भंडारी ,मंडी समिति के चेयरमैन रामेश्वर शर्मा, मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, संयुक्त किसान मोर्चा के सचिव गुरविंदर सिंह गोपी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष शिवानी वर्मा, पवित्रा, विजय व उपमंडलाधिकारी विवेक महाजन मौजूद रहे।
