Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हरिओम गौशाला में 17 से 23 अक्तूबर तक होगी भागवत पुराण की कथा
    हिमाचल प्रदेश

    हरिओम गौशाला में 17 से 23 अक्तूबर तक होगी भागवत पुराण की कथा

    By Himachal VartaOctober 15, 2021
    Facebook WhatsApp
    हरिओम गौशाला यशवंतनगर का दृष्य।

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हरिओम गौशाला यशवंतनगर में आगामी 17 से 23 अक्तूबर तक भागवतपुराण की कथा होगी। जिसमें आचार्य चैतन्य प्रकाश द्वारा भागवत कथा का रसास्वादन करवाया जाएगा । सबसे अहम बात यह है कि आचार्य द्वारा सात दिन तक निःशुल्क कथापाठ किया जाएगा । यह जानकारी गौशाला के प्रधान कपिल ठाकुर ने देते हुए बताया कि इस भागवत कथा में धार्मिक ग्रंथों में गऊ माता को दिए गए महत्व बारे लोगों को जानकारी दी जाएगी । इनका कहना है कि जिस प्रकार किसानों द्वारा गौवंश को सड़कों पर लावारिस छोड़ा जाता है वह बहुत ही दुःखदाई है । इसी उददेश्य को लेकर गौशाला में भागवत पुराण का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि धार्मिक ग्रंथों में गाय को माता की संज्ञा दी गई है परंतु लोग इनको सड़कों पर घक्के खाने को छोड़ रहे हैं ।

    बता दें कि हरिओम गौशाला में गौवंश की सेवा एवं सरंक्षण करने के लिए एक अनूठी मिसाल कायम की है जहां पर गौवंश के प्रति सेवा व समपर्ण की भावना साक्षात रूप में देखने को मिलती है । इस गौशाला में एक सौ से अधिक बेसहारा पशुओं को आश्रय मिला है । इसका संचालन निजी क्षेत्र में किया जा रहा है । सबसे अहम बात यह है कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस गौशाला में विशेष प्रकार के गोबर के औषधीयुक्त उपले तैयार किए जा रहे हैं जोकि सेनेटाईजर का कार्य करने के अलावा घर में वास्तुदोष, नकारात्मक ऊर्जा व तनाव को को दूर करने तथा स्वास्थ्य के लिए काफी लाभवर्धक माने गए हैं ।

    कपिल ठाकुर ने बताया कि गौशाला में तैयार किए जा रहे औषधीय उपले में लोहबान, गुग्गल, पीली सरसौं, गेहूं, जौ, काली मिर्च, काले तिल, सफेद तिल, चावल, देवदार का बुरादा, पाजा, इलायची, लौंग, गौमूत्र को मिलाकर तैयार किए जा रहे हैं जिसकी लोगों में काफी मांग बढ़ रही है । बताया कि इस गौशाला के लिए नेरी जगयाला के अमर सिंह ठाकुर द्वारा साढ़े तीन बीधा भूमि दान की गई है जिस पर हरिओम गौशाला द्वारा संचालन समिति द्वारा गौशाला का शैड तैयार किया गया है जिसमें एक सौ गौवंश रखने की क्षमता है । कहा कि गौशाला में पांच कर्मचारियों को तैनात किया गया है जिन्हें समिति द्वारा अच्छा वेतन दिया जाता है ।

    कपिल ठाकुर ने बताया कि इस गौशाला में लोगों द्वारा अपने जन्मदिन पर ग्रहों के निवारण के लिए गौ-पार्टी भी दी जा रही है । लोग अब जन्मदिन को होटल रेस्तरां में नही अपितु गौशाला में आकर दान देकर मनाते हैं । बताया कि गौवंश के भोजन के लिए प्रतिमाह एक लाख से अधिक राशि व्यय हो रही है । उन्होने कहा कि इस गौशाला के संचालन में कई दानी सज्जनों का सहयोग मिल रहा है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.