हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्राम पंचायत कांडो भटनोल मे कानूनी सहायता हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया
नाहन 16 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्राम पंचायत कांडो भटनोल मे कानूनी सहायता हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया , इस शिविर में लोगों को कानूनी सहायता के लिए जागरूक किया गया।
इसमें पीएलपी आशा चौहान और अंजू ठाकुर ने लोगो को हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
इसमें आर्थिक दृष्टि से गरीब, पिछड़े और कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति , जनजाति, महिलाएं, ऐसी पत्नी नाबालिग बच्चे या बूढ़े माता-पिता जिनका कोई अपना भरण-पोषण का सहारा नहीं है , जिन्हें उनके पति या पिता ने छोड़ दिया है या बच्चे बूढ़े माता-पिता के बुढ़ापे में उनके सहारे की लाठी नहीं बनते हैं यानी उनको सहारा और उनके भरण-पोषण का खर्च नहीं देते हैं को कानूनी अधिकारों से अवगत कराने या विधिक अधिकारों का प्रयोग करने में असमर्थ हैं।
ऐसे व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता, कानून और कानूनी शिक्षा प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयासरत है। कोई भी पात्र व्यक्ति जो गरीबी, अज्ञानता और अनपढ़ता के कारण अपने अधिकारों की रक्षा कर पाने में असमर्थ है, वह निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है।
इस दौरान अधिवक्ता सुखी राम चौहान , उप प्रधान अरुण चौहान , वार्ड सदस्य गीता देवी , महिला मंडल प्रधान उमा देवी , सदस्य अनीता शर्मा , शांता देवी , नीलम शर्मा , राधा देवी , चमेली देवी, शीला देवी , देवो देवी, युवा मंडल सचिव ओम प्रकाश शर्मा, रणवीर सिंह चतर सिंह अरुण चौहान , प्रताप चौहान , धर्म सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।