Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»खडाह में विजट महाराज के शांद पर्व की रही धूम, 200 वर्ष पुराना है मंदिर का इतिहास 
    हिमाचल प्रदेश

    खडाह में विजट महाराज के शांद पर्व की रही धूम, 200 वर्ष पुराना है मंदिर का इतिहास 

    By Himachal VartaOctober 16, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश सच मे देव भूमि है। जहां पर हर एक क्षेत्र में देवी देवताओं का वास विद्यमान है। इसी कड़ी में गिरिपार क्षेत्र अपनी अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है

    दशहरे के उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायत दिवड़ी खडाह के खडाह गांव में विजट महाराज का शान्द पर्व मनाया गया। यह पर्व 32 वर्ष पहले यानी 1989 में किया गया था उसके बाद गांव की परिस्थिति के चलते आज यह शान्द पर्व मनाया गया। यहां पर नया विजट महाराज का मंदिर बनाया गया।

    आज मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया। पहले मंदिर की छत पर खुनेवड स्थापित की गई। यह देवदार से बनी विजट महाराज का ताज माना जाता है जिसे मंदिर की छत पर स्थापित किया जाता है।

    इस अवसर पर जिला सिरमौर के छह पंचायते व जिला शिमला की नोरा बौरा, कुलग, चड़ोली, बांदल कफला ग्राम पंचायत की पांच पंचायतों ने भाग लिया तथा यहां पर देवता के आशीर्वाद लिया। मंत्रोचारण व विजट महाराज के जयकारों के साथ खुनेवड लगाने का कार्य शुरू किया।

    पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर सैंकड़ो लोगों ने विजट महाराज का गुणगान करते यह रस्म पूरी की। बता दें कि इस धार्मिक अनुष्ठान में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पुजारी मस्तराम ने बताया कि इस शान्द पर्व से, विजट महाराज के जयकारों से समूचा क्षेोत्र भक्तिमय हो गया।

    यहां पर पूरे नवरात्रों में 9 पंडितों ने पूजा पाठ का आयोजन किया गया। दशमी को शान्द पर्व का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला शिमला के सराह स्थित विजट महाराज मंदिर से विजट महाराज की छड़ी भी पहुंची थी। जिसे 14 परगने के भंडारी प्रदीप लाए थे।ओल्ड

    पुजारी ने बताया कि यह मंदिर दो सौ वर्ष पुराना है जिसे अब प्राचीन शैली में तैयार किया गया है। मंदिर में देवी देवताओं के अलावा अद्भुत काष्ठ कला से सुशोभित किया है। जिसमें लाखों रुपये का खर्चा किया गया है।

    इस अवसर पर पारंपरिक धुनों व गीतों से लोगों ने रासा नृत्य पेश कर खूब मनोरंजन किया। शांद में बाहर से आए श्रदालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

    इस मौके पर मोहनलाल शर्मा, मस्तराम भंडारी नारायण सिंह, बस्तीराम ज़ियाणा,पूर्व प्रधान गंगाराम समेत सैंकड़ो श्रदालु उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.