नाहन 16 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के मानपुर देवड़ा में दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां एक महिला की ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहांदी उम्र 45 वर्ष रास्ते में जा रही थी तभी एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।उधर, परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने शराब पी हुई थी जिसके बाद उसने तेज गति से तथा गलत तरीके से ट्रैक्टर चलाया जिसके कारण महिला ट्रैक्टर से गिर गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है,उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Breakng
- 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
- सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
- अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
- ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
- नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
Friday, October 9
