Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»रामपुर भारापुर में बाहती विकास युवा मंच ने मनाया 24 वां स्थापना दिवस
    हिमाचल प्रदेश

    रामपुर भारापुर में बाहती विकास युवा मंच ने मनाया 24 वां स्थापना दिवस

    By Himachal VartaOctober 16, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन 16 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता)। बाहती विकास युवा मंच जिला सिरमौर का 24 वां स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी की अध्यक्षता में रामपुर भारापुर में मनाया गया। जिसमें क्षत्रिय घृत बाहती चाहंग महासभा के अध्यक्ष नंद लाल परवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    सर्वप्रथम उन दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई, जो कोरोना महामारी के कारण आज हमारे मध्य नहीं है। उसके बाद युवा सचिव अनिल चौधरी द्वारा साल भर में की गई गतिविधियों बारे उपस्थित लोगों को अवगत करवाया गया।

    इस मौके पर सामाजिक कार्यों में सहयोग कर रहे युवा वर्ग का आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने कोरोना महामारी के जूझ रहे लोगों का हौसला बढ़ाते हुए उनका व परिवार का पूरा ध्यान रखा।

    कुलदीप चौधरी, प्रमोद कुमार ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक गांव में युवाओं की समितियां गठित करने पड़ेगी, जिससे की युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति व रोजगार बारे जागरूक किया जा सकेगा।

    शादी ब्याह आदि आयोजनों में हो रही फिजूलखर्ची को जागरूकता से ही कम किया जा सकेगा। शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को जागरूक करना पड़ेगा ताकि युवा सही समय पर उचित निर्णय ले सकें।

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को उच्च शिक्षा व रोजगार के अवसर मिले इसके लिए युवा मंच प्रयासरत हैं। दिनेश व दाता राम ने कहा कि समाज का राजनीतिक ना हो ऐसे उद्देश्य से कार्य किए जाने चाहिए।

    सुनील चौधरी ने उपस्थित व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठित रहने से समाज एक उद्देश्य से अधिक ऊंचाई की तरफ बढ़ता रहता है।

    इस मौके पर महासभा अध्यक्ष नंदलाल परवाल संस्थापक सदस्य भजन चौधरी, पंचायत प्रधान ज्ञान चंद् चौधरी, युवा मंच पूर्व अध्यक्ष रामपाल, रविदास चंगोल, सचिव अनिल कुमार, कुलदीप सिंह, दाता राम, संजय, राजेश, प्रमोद कुमार, हंसराज, बूटी चौधरी, कुलवंत, परमानंद, चंद्रमोहन, नीरज, रवि, सलिंद्र, बनवारी लाल, त्रिशला चोधरी, सुरेखा चौधरी, रीना देवी, संजय सोहेल , रवि डोगरा, दर्शन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, दिनेश चौधरी, सरवन कुमार, रोशन लाल, अशोक कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.