Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन में धूमधाम से मनाया गया विजय दशमी पर्व
    हिमाचल प्रदेश

    हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन में धूमधाम से मनाया गया विजय दशमी पर्व

    By Himachal VartaOctober 16, 2021
    Facebook WhatsApp

    आंखों में तेरी अजब सी अदाएं है गाने पर किए आर्यन के डांस ने बांधा समा, क्वीज प्रतियोगिता में लड़कियों ने मारी बाजी
    दशहरा के मौके पर छात्रों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम, रावण का पुतला फूंक बुराई पर की अच्छाई की जीत

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्थान हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन में छात्रों ने विजय दशमी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया। इससे पूर्व नवरात्र के उपलक्ष्य में कैंपस में छात्राओं द्वारा नौ दिनों तक पूजा अर्चना की गई। विजय दशमी के दिन छात्र छात्राओं द्वारा रावण का पुतला फूंक कर अच्छाई की विजय के प्रतीक को बड़ें हर्षाेउल्लास से मनाया। इस दौरान छात्रों द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी गई। इस दौरान हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन के डीडीयू के छात्रों द्वारा झारखंड का प्रसिद्ध संथली लोगनृत्य की प्रस्तुती दी गई तो वही लॉ फाइनल ईयर की छात्रा शालू ने पंजाबी सोलो डांस कर जमकर तालिया बटोरी। इसके अलावा आंखो में तेरी अजब सी अदाए है,,, गाने पर बीएससी नर्सिंग फर्स्ट ईयर के छात्र आर्यन के सोलो डांस ने समा ही बांध दिया। इसके अलावा कई छात्राओं ने खूबसूरत सोलो, और ग्रुप डांस कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें लड़कियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। हिमालयन ग्रुप के कल्चर ऐक्टीविटी कोर्डिनेट कविता शर्मा ने बताया कि कैंपस में छात्र व छात्राओं को प्रत्येक धार्मिक व परंपारिक अवसरों पर कल्चरल ऐक्टीविटी करने के लिए प्रेरित किया जाता है ताकि छात्र अपने देश की सस्कृति व पंरपराओं को भली भांति समझ सके। कैंपस में स्टडी के साथ साथ इस प्रकार की गतिविधियां छात्राओं में एक साकारात्मक उर्जा का संचार करती है। इससे कैंपस का माहौल घर जैसा बना रहता है। उन्होंने कहा कि नवरात्रों के पर्व को भी कैंपस में पूजा अर्चना करके मनाया गया, इतना ही नही छात्र छात्राओं ने पूजा के साथ साथ पूरे विधि विधान से व्रत भी रखें जिनके लिए कैंपस की मेस में विशेष कर सात्विक भोजन भी बनवाया गया था। विजय दशमी पर्व पर भी पूरे धूमधाम से बच्चों ने बढचढ़ कर हिस्सा लिया।
    इस मोके पर हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्य़ूशंस के चेयरमैन रजनीश बंसल ने छात्र व छात्राओं को विजय दशमी की शुभकामानएं दी व उनके उज्जवल भविश्य की कामना करते हुए कहा कि कैंपस के सभी छात्र देश की संस्कृति व पंरपराओं को अपने जीवन में धारण कर सदैव सफलता के मुकाम पर पहुंचे इसके लिए संस्थान उनके बेहतरीन भविष्य के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
    इस अवसर पर संस्थान के छात्रों की कल्चरल टीम शुभम, तरूण, कुमार अमित, रवि, प्रभा, शालू, दीक्षु, पुष्पांजली,मोनी , सोनी, कशिश,साथ ही डीडीयू छात्र अमित सहित अन्य छात्रों का विशेष योगदान रहा।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.