नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आज समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में 46 बैडमिंटन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इस चैंपियनशिप में चार अलग-अलग वर्गों के खिलाड़ीयों ने हिस्सा लिया। मीडिया से बात करते हुए सिरमौर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा हर साल जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है और यहां से चयनित उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर भेजा जाता है
उन्होंने कहा कि नाहन में बैडमिंटन के लिए अच्छा काम्प्लेक्स खिलाड़ियों को मिला है जिससे खिलाड़ियों की खेल के प्रति और रुचि बढ़ी है नया काम्प्लेक्स बनने के लिए उन्होंने सरकार का आभार भी जताया।समापन समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।