Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में नहीं होंगी सांस्कृतिक संध्याएं : राम कुमार गौतम
    हिमाचल प्रदेश

    अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में नहीं होंगी सांस्कृतिक संध्याएं : राम कुमार गौतम

    By Himachal VartaOctober 17, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। दो वर्षों के बाद अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले का आयोजन किया जा रहा है परंतु इस बार कोविड-19 के चलते सांस्कृतिक संध्याएं नहीं होंगी। परंपरा अनुसार मेले का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे जबकि समापन महामहिम राज्यपाल करेंगे।

    मां बेटे के मिलन का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेला इस बार कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत आयोजित किया जा रहा है। 13 नवंबर से 19 नवंबर तक चलने वाले इस मेले के दौरान प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

    हर वर्ष की भांति इस बार भी मुख्यमंत्री परंपरा अनुसार दादाहु के स्कूल मैदान में पालकियों का स्वागत करने के बाद मेला स्थल पर प्रदर्शनियों का उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद रेनू मंच से मुख्यमंत्री द्वारा विधिवत मेले का शुभारंभ किया जाएगा।

    मेले के दौरान सभी परंपराएं कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत निभाई जाएंगी। मेले में कमर्शियल एक्टिविटी में भाग लेने वाले और देव पालकियों के साथ आने वाले लोगो के लिए आरटीपीसीआर की रिपोर्ट लाना अनिवार्य नहीं होगी । परंतु उनके पास वैक्सीनेशन की डबल डोज का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य होगा।

    ताकि कोरोना संक्रमण के फैलने की कोई भी संभावना न रहे। मेले के शुभारंभ से 5 दिन पहले यहां वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा ताकि जिन लोगों की वैक्सीनेशन डोज लगनी हो उन्हें वैक्सीनेशन की सुविधा मिल सके। इसके अलावा मेले में लोगों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा और उन्हें इस बारे में जागरूक भी किया जाएगा।

    डीसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक संध्या में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है ऐसे में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक लगाई गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.