Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जान जोखिम में डालकर खाला क्रॉस करने को छात्र मजबूर, प्रशासन नहीं ले रहा सुध
    हिमाचल प्रदेश

    जान जोखिम में डालकर खाला क्रॉस करने को छात्र मजबूर, प्रशासन नहीं ले रहा सुध

    By Himachal VartaOctober 18, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पालीटेक्निकल कालेज के छात्रों को सूंकर खाला पार कर अपनी जान को जोखिम में डाल कर जाना पड़ रहा है। बता दे कि कालेज के मुख्य मार्ग पर ट्रांसपोर्ट सुविधा नहीं होने के कारण नेशनल हाईवे से शार्ट कट के लिए यह मार्ग प्रयोग कर रहे हैं। वहीं बारिश के मौसम में अचानक खाले में ज्यादा पानी आने से बच्चों का जीवन संकट में है लेकिन नेता अपनी ही राजनीति में व्यस्त हैं ।

    सवाल तो अब यह है कि आखिर कालेज बनने के बाद क्यों मार्ग को नेशनल हाईवे से नही जोड़ा गया। बता दे कि बारिश लगातार हो रही है और ऐसे में खतरा अधिक बना रहता है।

    बारिश के मौसम में अचानक खाले में ज्यादा पानी आने से बच्चों का जीवन संकट में है लेकिन अभी तक कोई पुख्ता प्रबंध यहाँ पर नही किया गया है।

    इसको लेकर स्थानीय लोगों और छात्रों में अभिवावकों ने तकनीकी शिक्षा मंत्र , ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल से भी मिल चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नही हुआ।

    बताते चले कि पॉलिटेक्निक कॉलेज धौलाकुआं का नया सेशन इस माह शुरू हो गया है कोरोना काल के चलते पिछले कई दिनों से यह कॉलेज बंद था परंतु कॉलेज खुलते ही छात्र व छात्राएं अपनी जान हथेली पर रखकर खाला क्रॉस कर रहे हैं तथा प्रशासन के द्वारा कोई भी सुध नहीं ली गई है।

    गौरतलब है कि इस कॉलेज को नदी नालों के बीचो-बीच बनाया गया है तथा इसके लिए सड़क मार्ग लगभग मुख्य मार्ग से तीन-चार किलोमीटर दूर है। जिसके चलते यहां पर पढ़ने वाले छात्र और छात्राएं शॉर्टकट के चक्कर में खाला क्रॉस कर रहे हैं।

    वहीं यहां पर पढ़ने वाले बच्चों ने कहा कि इस खाले में जब से वह कॉलेज आ रहे हैं तब से पानी है तथा वह अपने जूते और चप्पल हाथ में लेकर यह खाला क्रॉस कर रहे हैं।

    इस बारे पिछले दिनों जब उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कॉलेज में दौरा किया था। तब उनसे इस सड़क निर्माण के लिए वह पुल बनाने की भी मांग की गई थी परंतु लगभग 2 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी इस ओर प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है।

    बच्चों को अपनी जान हथेली पर लेकर यह खाला क्रॉस करना पड़ रहा है। वहीं बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि जब तक इस मार्ग पर पुल नहीं बन जाता तब तक यहां पर पानी क्रॉस करने के लिए बोल्डर रख देना चाहिए। जिससे कि बच्चे उन बोल्डर पर पैर रखकर यह खाला क्रॉस कर सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.