Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पुलिस ने पांवटा साहिब के बाता चौक से दबोचा दुष्कर्म का फरार आरोपी
    हिमाचल प्रदेश

    पुलिस ने पांवटा साहिब के बाता चौक से दबोचा दुष्कर्म का फरार आरोपी

    By Himachal VartaOctober 18, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिलाई क्षेत्र से जुड़े एक छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने बाता चौक से गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना शिलाई में मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी युवक फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस ने मीडिया में फोटो भी शेयर की थी।

    आरोपी को अब पुलिस अदालत में पेश करेगी। पुलिस के मुताबिक शिलाई कॉलेज की एक दलित छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को धर दबोच लिया है।

    आरोपी युवक को पांवटा साहिब के बाता चौक से हिरासत में लिया गया हैं। लगभग दो सप्ताह से क्षेत्र से फरार चल रहे यश ठाकुर नामक आरोपी युवक की दो रोज पहले ही पुलिस ने मीडिया मे फ़ोटो शेयर की थी।

    गत दिनों एएसपी बबीता राणा को दी गई शिकायत में पीड़िता कॉलेज छात्रा ने युवक पर पिछले एक साल से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे।

    बताया जा रहा है कि युवक ने उसे शादी का आश्वासन दिया था, जिसके बाद उनके बीच करीबियां बढ़ी व इसी बीच युवक ने उसके आपत्तिजनक फ़ोटो व वीडियो बना ली। इसकी आड़ में वह उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा।

    युवती दलित समाज से संबंध रखती है। जबकि युवक उसी लड़की का शिलाई कॉलेज में सहपाठी रहा हैं।डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने बताया कि आरोपी युवक यश ठाकुर निवासी बालीकोटी को पुलिस ने पांवटा साहिब के बाता चौक से हिरासत में लिया है।

    आरोपी युवक उत्तराखंड राज्य में भागने की फिराक में था। इसी बीच पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली और युवक को दबोच लिया गया। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी युवक की तलाश में उसके फोटो भी जारी किए थे, ताकि उसकी सूचना पुलिस को मिल सके। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.