Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 20
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»प्रदेश का सिरमौर जिला कोरोना-19 फ्री महीनों कि लड़ाई के बाद एक भी एक्टिव मरीज़ नहीं
    स्वास्थ्य

    प्रदेश का सिरमौर जिला कोरोना-19 फ्री महीनों कि लड़ाई के बाद एक भी एक्टिव मरीज़ नहीं

    By Himachal VartaOctober 19, 2021
    Facebook WhatsApp

    सिरमौर कोरोना मुक्त। - Dainik Bhaskar
    नाहन 19 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता) :-  कोरोना संक्रमण से 19 महीने की लड़ाई के बाद आखिरकार हिमाचल प्रदेश का सिरमौर जिला कोरोना मुक्त हो गया। जिला में अब कोई भी कोरोना संक्रमण का एक्टिव मरीज नहीं है। जो दो मरीज एक्टिव थे, वह भी सोमवार शाम​​​​​ के रिकवर हो घर चले गए। जिला के अस्पतालों समेत घरों में कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं हैं। आखिरकार सिरमौर हिमाचल का पहला जिला बन गया जोकि संक्रमित मुक्त हो गया।

    सीएमओ सिरमौर डाॅ. संजीव सहगल ने पुष्टि करते हुए कहा कि सिरमौर में एक्टिव मामलों की संख्या शून्य हो गई है। माना कि करीब पौने दो साल के वक्त में ऐसा पहली बार हुआ है। फिर भी कोरोना कि जांच जारी रहेगी। लोगो से अपील की है कि मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।

    बचे हुए दो पॉजिटिव मरीज भी हुए ठीक।
    बचे हुए दो पॉजिटिव मरीज भी हुए ठीक।

    8 अक्टूबर के बाद से नहीं आया कोई भी कोरोना का मामला
    सिरमौर में 8 अक्तूबर के बाद से कोई भी कोरोना संक्रमण का नया मामला नहीं आया। बीते सोमवार को दो मरीजों के रिकवर होने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या शून्य हो गई। जिला में कोरोना जांच अभी भी जारी रहेगी। अब देखना यह है कि जिला में शून्य की संख्या कब तक बरकरार रह पाएगी। लेकिन अक्तूबर के महीने में जो संकेत मिले हैं, उनसे साफ जाहिर होता है कि मामलों में गिरावट आई है। 7 अक्तूबर को शहर के ही दो मामलों में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 7 अक्तूबर को 3 मामले एक्टिव थे। ढाबो मोहल्ले का एक 34 वर्षीय व्यक्ति पाॅजिटिव पाया गया। इसके अलावा रानीताल के समीप 38 साल की महिला की रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई थी। ये दोनों ही मरीज सोमवार शाम को रिकवर हो गए।

    9 अप्रैल 2020 को आया था कोरोना का पहला मामला
    सिरमौर में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 9 अप्रैल 2020 में उस समय सामने आया था, जब पांवटा साहिब के लौहगढ़ में तब्लीगी जमात से लौटा व्यक्ति कोविड पाॅजिटिव पाया गया। इसके बाद लगातार मामलों का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद नाहन कोरोना का हॉट स्पॉट बना। यहां पर जून और जुलाई में लगातार कोरोना का ब्लास्ट होता रहा।

    सिरमौर में 211 लोगों की हो चुकी है अभी तक मौत

    कोरोना संक्रमण का कहर सिरमौर भी बरपा। यहां पर अभी तक 211 लोगों की मौत संक्रमण से हो चुकी है। जबकि कुल 15 हजार 455 लोग संक्रमित भी हुए। इनमें से 15 हजार 244 लोग ठीक होकर अपने परिवार के साथ है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान यहां पर लोगों को ऑक्सीजन की कमी से भी परेशान होना पड़ा। लेकिन कोरोना से लंबी लड़ाई के बाद जिला कोरोना मुक्त हो गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.