Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»आमरण अनशन पर बैठे गो सेवक सचिन ओबरॉय से मिले सुखराम चौधरी
    हिमाचल प्रदेश

    आमरण अनशन पर बैठे गो सेवक सचिन ओबरॉय से मिले सुखराम चौधरी

    By Himachal VartaOctober 21, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पिछले कल से गौ संरक्षण के लिए आमरण अनशन पर पांवटा साहिब में बैठे सचिन ओबरॉय से मिलने आज ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी धरना स्थल रामलीला मैदान में पहुंचे।

    जहां पर उन्होंने गौ सेवक सचिन की मांगे सुनी व उन्हें आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही उनकी मांगे सरकार के समक्ष रखेंगे,लेकिन किसी भी कार्य को करने में समय लगता है।

    बेजुबान गोवंश हित के लिए गोसेवक सचिन ओबरॉय के पक्ष में आये ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने इस दौरान कहा कि वह हिन्दू धर्म में आस्था रखने के साथ साथ गाय माता के उद्धार के लिए हर जरूरी कार्य करने की कोशिश करेंगे।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने गोवंश के उद्धार के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। हालांकि उन्होंने माना कि इस दिशा में अभी और सुधार की जरूरत है। जिसमें लावारिस पशुओं को लेकर कठोर कानून लागू किए जाने की सख्त जरूरत है,साथ ही गौशालाओं में गोवंश के रखरखाव के लिए और बेहतर कार्य किए जाने की भी जरूरत है।

    सुखराम चौधरी ने गो सेवक सचिन ओबरॉय की सभी मांगों को सरकार के समक्ष रखने का कहा है,अब देखना होगा कि क्या ऊर्जा मंत्री अपने किये आश्वासन व वायदों पर अडिग रहेंगे ,ओर कितनी गायें सड़कों पर अब नही दिखेंगी।

    गौरतलब हो कि गौ सेवक सचिन ओबरॉय बीते कल से गौ संरक्षण हेतु अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं। इस दौरान उनके साथ अन्य गौ प्रेमी भी शामिल रहे।

    ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम के साथ इस दौरान नगर परिषद के वार्ड नंबर 8 पार्षद डॉ रोहताश नागिया भी रहे,जिन्होंने उनकी मांगों को सुना।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.