Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»एसडीएम कार्यालय के समक्ष धान से भरे ट्रैक्टर लगाकर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन
    हिमाचल प्रदेश

    एसडीएम कार्यालय के समक्ष धान से भरे ट्रैक्टर लगाकर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन

    By Himachal VartaOctober 21, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में आज किसानों ने अपनी मांगों को लेकर किसान नेता अनिंद्र सिंह नॉटी के नेतृत्व में एसडीएम कार्यलय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान अपनी फसलों के साथ ट्रेक्टर के साथ पहुंचे।

    इस दौरान धान से भरे ट्रैक्टर लगाकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। किसानों ने इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
    स्थानीय किसान इस दौरान धान की खरीद में तेजी लाने व धान खरीद केंद्र की संख्या ने इजाफा किए जाने की मांग कर रहे थे।

    एसडीएम कार्यालय के समक्ष धान से भरे ट्रैक्टर लगाकर धरना, प्रदर्शन नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नॉटी ने कहा कि प्रदेश में जिन विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हो रहे हैं। वहां दो या दो से अधिक धान खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं।

    जबकि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में जहां धान की पैदावार इन स्थानों के मुकाबले दोगुने से अधिक है। वहां केवल मात्र एक धान खरीद केंद्र स्थापित किया गया है। जिससे किसानों को सुविधा प्रदान करने की सरकार की नीयत स्पष्ट हो गई है।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उधर प्रदर्शन के दौरान एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी।

    एसडीएम पांवटा साहिब ने कहा कि पहली बार प्रदेश में धान खरीद शुरू की गई है। ऐसे में कई समस्याएं सामने आना लाजमी है। प्रशासन इस बारे में सजग है और समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं पर मानवीय नियंत्रण नहीं है। बरसात के कारण धान की खरीद थोड़ी धीमी रही है। जिस में तेजी लाने के आदेश दिए गए हैं। इस मौके पर किसानों से सहयोग की अपील की।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.